BJP Leader Pitabas Panda Shot Dead in Odisha: ओडिशा से बड़ी खबर आ रही है, यहां गंजम जिले में वरिष्ठ बीजेपी नेता और वकील पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अभी तक की जांच में पता चला है कि बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और पांडा को गोली मारकर फरार हो गए हैं.
हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर, पुलिस लगा रही सुराग
पांडा पेशे से वकील थे, रात में ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर, में उनके घर के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है. परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे.
हत्याकांड की खबर सुनकर BJP नेता हुए एकत्रित
पुलिस के अनुसार पांडा अभी बीजेपी के सदस्य थे, पूर्व में वह कांग्रेस में भी रहे हैं. पांडा की हत्या की खबर सुनकर एमकेसीजी अस्पताल जहां उनका शव रखा गया था और उनके घर पर बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं की भीड़ एकत्रित हो गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा लगता है कि बदमाश उनकी हत्या करने के मकसद से ही आए थे.
बदमाशों ने पास से क्यों मारी गोली? पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने काफी पास से पांडा को गोली मारी है. फिलहाल बदमाश फरार हैं. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि पांडा की वकालत करते हुए अपने काम के दौरान किसी से दुश्मनी तो नहीं थी. इसके अलावा राजनीतिक एंगल से भी पुलिस इस केस की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: BJP सांसद और विधायक पर हमला, पथराव में दोनों को आई चोटें, जान बचाकर पड़ा भागना
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
50 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
3 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines