Odisha Train Accident: ओडिशा में शुक्रवार रात दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में अबतक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, 650 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों को बहानगा, सोर और बालेश्वर के नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।
सरकार ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए
खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 और 9332392339
बालेश्वर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559 और 79784183 22
शालीमार हेल्पलाइन नंबर- 9903370746
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल ने मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया। रेल मंत्री ने मुआवजे का ऐलान भी किया है। रेल मंत्री ने ट्वीट कर मृतकों के परिवरों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 2 लाख रुपया और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है।
आपस में टकराई दो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी
शुक्रवार शाम बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार को ट्रेन शालीमार से चेन्नई जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7:05 बजे बाहानगा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गई।
इसके बाद बंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गई। खड़गपुर डीआरएम के अनुसार पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर, जिसके बाद बंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टकरा गई। इस हादसे में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: ‘मेरी आंख लग गई, तभी…’, ओडिशा में ट्रेन हादसे के चश्मदीदों ने सुनाया आंखों देखा हाल
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
25 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
43 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines