'राहुल गांधी से मदद का मिला आश्वासन...', बेटी के आत्मदाह पर छलका पिता का दर्द
Author: News24 हिंदी
Jul 16, 2025 07:44 PM IST
ओडिशा के बालासोर में छात्रा आत्मदाह के मामले में मृतका के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुझसे सुबह बात की और मेरी बेटी की मौत पर दुख जताया। उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मुझे दिलासा दिया है कि वह मेरी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में मेरे साथ हैं।
सब हमारे साथ- मृतका के पिता
पूरा देश हमारे साथ है और मुझे हर संभव मदद का आश्वासन मिला है। मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई करूंगा। ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।
क्या है मामला?
बालासोर में एक 20 साल की छात्रा ने योन उत्पीड़न मामले में अपने शिक्षक की शिकायत की थी। मतका ने यौन उत्पीड़न के मामले में शिक्षक के बारे में अपनी बात प्रशासन को बताई थी। इस मामले में पीड़िता ने न्याय पाने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा मंत्री तक अपनी बात रखी। उसके मामले में किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस बात से दुखी होकर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
बीजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
इस मामले में कोई एक्शन न होने पर पीड़िता ने खुद को आत्मदाह कर लिया। इस बात से गुस्साए बीजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधकर शिक्षा मंत्री और सीएम से इस्तीफे की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने लगातर टायर जलाए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। उनका विरोध प्रदर्शन ओडिशा सरकार के खिलाफ है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को अपनी गिरफ्त में लिया है।
ये भी पढ़ें- बालासोर आत्मदाह मामले में BJD का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की