Odisha Assembly Polls 2024 : ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 112 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बीजेपी ने शिशिर मिश्रा को हिंजिली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। शिशिर मिश्रा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सामने चुनाव में ताल ठोकते नजर आएंगे।
चार चरणों में होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 112 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की मध्य विधानसभा सीट से बीजेपी ने जगन्नाथ प्रधान को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। पुरी से जयंत कुमार सारंगी और भुवनेश्वर सेंट्रल से जगन्नाथ प्रधान को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। मेहर जूनागढ़ से मनोज कुमार को तो चंदबली से मनमोहन सामल को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। कटक सदर से प्रकाश चंद्र सेठी को बीजेपी ने टिकट दिया है।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
147 सीटों पर 4 चरणों में होगी वोटिंग
बता दें ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाला है। ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है। ओडिशा की 147 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव होंगे। 13 मई को पहले चरण में, दूसरे चरण में 20 मई को, तीसरे चरण में 25 मई और 1 जून को चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे।बता दें कि ओडिशा में बीजू जनता दल सत्ता में है और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
15 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines