Odisha Assembly Election 2024: भाजपा ने शनिवार 27 अप्रैल को उड़ीसा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 8 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। अब तक पार्टी 147 में से 139 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बीजेपी की यह लिस्ट चर्चा में है क्योंकि पार्टी ने 8 में 4 टिकट उन प्रत्याशियों को दिए हैं जो हाल ही में बीजद से भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने बीजद से निष्कासित विधायक प्रशांत कुमार जगदेव को खुर्दा सीट से और सिमरानी नायक को हिंडोल सीट से मैदान में उतारने की घोषणा की है।
सिमरानी और जगदेव के अलावा भाजपा ने सालीपुर से अभिनेता अरिंदम राॅय को प्रत्याशी बनाया है। राॅय बीजेडी के संगठन महासचिव प्रणब दास के बहनोई हैं। उन्होंने मार्च में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने केंद्रपाड़ा से गीतांजलि सेठी को प्रत्याशी बनाया है। सेठी भी इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुई थी। बता दें कि भाजपा के अलावा बीजेडी ने शनिवार को तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। ऐसे में अब तक नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी 144 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
2 बार के विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई थी एसयूवी
बता दें कि प्रशांत कुमार जगदेव 2019 में चिल्का से और 2014 में बेगुनिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं। जगदेव मार्च 2022 में भीड़ पर एसयूवी चढ़ाने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार मार्च 2022 में ब्लाॅक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान खुर्दा जिलेे के बानापुर ब्लाॅक ऑफिस के सामने तत्कालीन विधायक जगदेव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एसयूवी से रौंद दिया था। इस हादसे में 20 कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक के साथ मारपीट की और एसयूवी में आग लगा दी।
जगदेव के अलावा इनको बनाया प्रत्याशी
घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई थी। हालांकि बाद में उन्हें जुलाई 2022 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत मिलने से पहले वे करीब 4 महीने तक जेल में रहे थे। वहीं सिमरानी नायक दो बार से रिजर्व हिंडोल सीट से विधायक हैं। इस बार बीजद ने उनको टिकट नहीं दिया तो वे भाजपा में शामिल हो गईं।
ये भी पढ़ेंः लालू यादव क्या रोहिणी आचार्य को दे पाएंगे टक्कर? रोमांचक हुआ बिहार की सारण सीट का चुनाव
ये भी पढ़ेंः सपा के लिए बेहद खास है बदायूं, यादव परिवार के लाडले ठोकेंगे ताल; जानें क्या है समीकरण
संबंधित खबरें
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
25 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
31 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines