हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थप्पड़े मारे और यौन उत्पीड़न किया...मेजर और उसकी मंगेतर से थाने में मारपीट, पुलिस वालों पर गंभीर आरोप

Odisha Assault Harassment Case: ओडिशा में सैन्य अधिकारी से मारपीट मामले में नया खुलासा हुआ है। गुरुवार को सैन्य अधिकारी की मंगेतर ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर पुलिस स्टेशन में 15 सितंबर की रात मेरा यौन उत्पीड़न किया गया।

विज्ञापन
Odisha Army Officer Assault Case

Odisha Army Officer Assault Case: ओडिशा के डीजीपी ने सैन्य अधिकारी और उसकी मंगेतर से मारपीट मामले में भरतपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस बीच सैन्य अधिकारी की मंगेतर ने गुरुवार शाम को दिए बयान में कहा कि पुलिस अधिकारियों ने 15 सितंबर की रात भरतपुर पुलिस स्टेशन में मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया था। ओडिशा पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि निलंबित अधिकारियों में आईआईसी दीनाकृष्ण मिश्रा, एसआई बैसलिनी पांडा, एएसआई सलिमामयी साहू और सागरिका रथ और कांस्टेबल बलराम हांडा शामिल हैं।

आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने बताया कि 15 सितंबर को रात करीब 1 बजे अपना रेस्टोरेंट बंद करके जब अपने घर वापस जा रहे थे, तो एक कार ने हमें रोका और हमारे साथ मारपीट करने की कोशिश की। हम किसी तरह बचकर भरतपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां सिर्फ एक महिला कांस्टेबल बैठी थी। जब मैंने एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा, तो उन्होंने मेरी मदद नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने मुझे गाली देना शुरू कर दिया।  भारतीय सेना के अधिकारी की मंगेतर ने आरोप लगाया कि ओडिशा के भुवनेश्वर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि 15 सितंबर की रात मेजर और उनकी मंगेतर कार में जा रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने रास्ता रोका और उन्हें परेशान किया। जब वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने मेजर को लाॅकअप में बंद कर दिया और जब इसका उनकी मंगेतर ने विरोध किया तो उसके साथ क्रूरता से मारपीट की।  भरतपुर पुलिस स्टेशन के आईआईसी ने मेजर की मंगेतर को बलात्कार करने की धमकी दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाया गया था बीफ और मछली का तेल! TDP के दावों के पीछे सच्चाई क्या?

क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

भारतीय सेना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद मेजर को रिहा किया गया। वहीं उनकी मंगेतर का मेडिकल कराया गया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई है। मामले में डीएसपी नरेंद्र कुमार बोहरा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की 5 सदस्यीय टीम घटना की जांच के लिए भरतपुर पुलिस स्टेशन पहुंची। टीम ने 4 घंटे तक कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि थाने में कोई सीसीटीवी नहीं था ऐसे में वहां कोई भी सबूत नहीं जुटाए जा सके। वहीं इस दौरान मुख्य आरोपी आईआईसी दीनाकृष्ण मिश्रा भी अनुपस्थित था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः BJP के लिए ‘आसान’ नहीं होगा कश्मीर में जीत का परचम ‘लहराना’, 31 साल में बढ़ा महज 2% वोट शेयर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola