Odisha Accident News: ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
संबलपुर उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड स्थित बरधरा गांव के रहने वाले थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शवों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद 11 सदस्यों को लेकर कार संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड लौट रही थी। इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई।
हादसे के बाद कार का ड्राइवर लापता
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद से कार का ड्राइवर लापता है। ड्राइवर को तलाशने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कार के ड्राइवर का पता लगने के बाद ही हादसे के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
उधर, अस्पताल में भर्ती घायलों में एक ने बताया कि कार में 11 लोग सवार थे। शादी समारोह में रात का खाना खाने के बाद सभी 11 लोग झारसुगुड़ा के लिए निकल गए। इसी दौरान रात करीब दो बजे कार हादसे की शिकार हो गई।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines