---विज्ञापन---

देश angle-right

Odisha Accident News: ओडिशा के संबलपुर में नहर में गिरी कार; 7 लोगों की मौत, 2 घायल

Odisha Accident News: ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। Odisha […]

---विज्ञापन---

Odisha Accident News: ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

---विज्ञापन---

संबलपुर उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड स्थित बरधरा गांव के रहने वाले थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शवों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद 11 सदस्यों को लेकर कार संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड लौट रही थी। इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई।

---विज्ञापन---

हादसे के बाद कार का ड्राइवर लापता

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद से कार का ड्राइवर लापता है। ड्राइवर को तलाशने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कार के ड्राइवर का पता लगने के बाद ही हादसे के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

उधर, अस्पताल में भर्ती घायलों में एक ने बताया कि कार में 11 लोग सवार थे। शादी समारोह में रात का खाना खाने के बाद सभी 11 लोग झारसुगुड़ा के लिए निकल गए। इसी दौरान रात करीब दो बजे कार हादसे की शिकार हो गई।

First published on: Mar 31, 2023 10:33 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola