ICC Cricket World Cup 2023 Final: कल यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच गजुरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं और काफी लोग जाने की तैयारी में हैं। इस बीच भारतीय रेलवे ने दर्शकों को एक खास तोहफा दिया है।
रेलवे फाइनल मैच के ध्यान में रखते हुए आज मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। स्पेशल ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रवाना होगी। यह ट्रेन आज यानी शनिवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर मुंबई से चलेगी और रविवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाएगी। यह ट्रेन वापसी पर भी चलाई जाएगी। यात्रियों की वापसी के लिए यह 20 नवंबर की रात 1 बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई और अहमदाबाद के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें-Nimisha Priya Dealth Peanalty Case: क्या है ‘ब्लड मनी’? जिसे देकर देकर बच सकती है निमिषा की जान
दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भी ट्रेन
इसके साथ ही रेलवे दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वहां से भी वापसी के लिए यह ट्रेन 2 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। भारतीय रेलवे ने कहा है कि, भारतीय रेलवे आज दिल्ली से गुजरात के अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाएगा। फिर मैच के बाद ट्रेन देर रात 2:30 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऐसी ही तीन ट्रेनें मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई जा रही हैं।
बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं क्रिकेट प्रेमी
बता दें कि इसबार भारत ने विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 मैच जीते हैं। भारत का मुकाबला 5 बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना है। वहीं मुकाबले से पहले ही अहमदाबाद के सभी होटल फुल हो चुके हैं। दूर-दूर से क्रिकेट फैन मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें-2 घंटे में दिल्ली से जयपुर, किराया भी कम लगेगा; कब और कैसे संभव होगा, खुद मंत्री नितिन गडकरी ने बताया
संबंधित खबरें
मुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
9 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines