हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मणिपुर में NVG सदस्य की एनकाउंटर में मौत, तनाव बढ़ने की आशंका; नागा संगठनों ने किया बंद का ऐलान

केंद्रीय एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में कथित तौर पर नागा विलेज गार्ड्स का एक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की CoBRA यूनिट ने तलाशी अभियान शुरू किया.

विज्ञापन
file photo

मणिपुर में एक बार फिर सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. राज्य के नोनी जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नागा विलेज गार्ड्स (NVG) के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की CoBRA बटालियन के दो जवानों समेत पांच लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद नागा जनजातीय संगठनों ने विरोध तेज करते हुए नागा बहुल क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान कर दिया है. प्रशासन ने हालात को देखते हुए प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है.

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

NVG चला रहा था खूफिया ट्रेनिंग कैंप


अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों और एनवीजी सदस्यों के बीच मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब छह बजे तुपुल सब-डिवीजन के अंतर्गत बिटियांग गांव के पास शुरू हुई. केंद्रीय एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में कथित तौर पर नागा विलेज गार्ड्स का एक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की CoBRA यूनिट ने तलाशी अभियान शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो कुछ समय तक जारी रही.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर क्यों हो रहे उपचुनाव? कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ मतदान, दांव पर दिग्गजों की किस्मत

GD जितेंद्र कुमार भी घायल


मुठभेड़ में मारे गए युवक की पहचान नोनी जिले के लॉन्गमाई बाजार निवासी 22 वर्षीय लैनबिमी रियामेई के रूप में हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, गोली लगने के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, CoBRA के हेड कांस्टेबल राधेश्याम और कांस्टेबल (जीडी) जितेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं. इसके अलावा NVG के तीन अन्य सदस्य भी गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंफाल ले जाने की तैयारी की गई, हालांकि उनकी पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola