West Bengal News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसको लेकर बंगाल सरकार पर कई सवाल भी उठे, जिसके बाद ममता की सरकार ने एंटी रेप बिल लाने का फैसला किया। इस सब के बाद भी लोगों के हौसले बुलंद हैं। छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार की रात को बीरभूम के इलमबाजार स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया। यहां पर एक नर्स के साथ ड्यूटी के दौरान एक मरीज ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की है।
गलत तरीके से छूने का इल्जाम
जानकारी के मुताबिक, एक मरीज को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उसपर आरोप है कि उसने नर्स को सलाइन चढ़ाते वक्त गलत तरीके से छुआ। नर्स ने अपने इल्जाम में कहा कि इमरजेंसी विभाग में मरीज को लाया गया था जहां पर उसकी ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान मरीज ने छेड़छाड़ की। नर्स का कहना है कि इस दौरान मरीज के परिवार के भी कुछ सदस्य वहां पर मौजूद थे। नर्स ने कहा कि इस तरह की हरकतों की वजह से यहां पर काम करना मुश्किल होता है।
ये भी पढ़ें… Kolkata Rape Murder Case: बंग रत्न परिमल डे ने लौटाया अवॉर्ड, प्रेसिडेंसी जेल में आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट
मामले से स्वास्थ्य केंद्र बड़ा तनाव
नर्स का कहना है कि मरीज ने उसके प्रइवेट पार्ट्स को गलत तरीके से छुआ, इसके साथ ही उसने मुझे गालियां भी दीं। नर्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं सुरक्षा की कमी के कारण होती हैं। वर्ना कोई मरीज अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है। इस घटना से स्वास्थ्य केंद्र में तनाव फैल गया, जिससे अस्पताल अधिकारियों को पुलिस को बुलाना पड़ा। अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी मरीज को गिरफ्तार कर लिया।
9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले के बाद देश के भर के कई बड़े अस्पताल हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए। इसी मामले के बाद देशभर के अस्पतालों में महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले खुलकर सामने आए।
ये भी पढ़ें… पीड़िता की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं, Kolkata Rape Case में ‘सुप्रीम’ फरमान
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines