SIPRI Relased Report on Nuclear Arsenal: इजराइल-हमास, रूस-यूक्रेन, चीन-ताइवान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगी हैं। क्योंकि कश्मीर में पिछले 2 से 3 महीने में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पिछले हफ्ते आतंकियों ने वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 9 श्रद्धालु मारे गए थे। चीन के साथ भी गलवान घटना के बाद भारत के रिश्ते खराब हुए हैं।
रूस और नॉर्थ कोरिया पहले से ही अमेरिका के दुश्मन हैं, लेकिन दुनियाभर में बड़े देशों के आपस में तल्ख होते रिश्तों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने यह रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया है कि भारत के पास कितने परमाणु बम हैं? चीन और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों का कितना भंडार है? रिपोर्ट के खुलासे जानकार चौंक जाएंगे।
2 देशों के पास कुल हथियारों का 90% हिस्सा
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं, जबकि चीन ने अपने परमाणु हथियारों को जनवरी 2023 में 410 से बढ़ाकर जनवरी 2024 तक 500 कर लिया है और इसके बढ़ते रहने की उम्मीद है। रूस और अमेरिका के पास कुल परमाणु हथियारों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है।
अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल सहित 9 देशों ने अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकारण किया है। जनवरी 2024 में भारत के पास 172 परमाणु हथियार। पाकिस्तान के पास 170 हथियार हैं। भारत लंबी दूरी तक मार करने वाले परमाणु हथियारों पर ज्यादा जोर दे रहा है, ताकि उनकी क्षमता चीन तक पहुंचने की हो।
यह भी पढ़ें: 21 जून की रात दुर्लभ नजारा दिखेगा; आसमान में ‘स्ट्रॉबेरी मून’, जानें कब-कैसे देखें?
चीन के पास रूस-अमेरिका से कम हथियार
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, रूस और अमेरिका ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर तैनात किए गए लगभग 2100 वॉरहेड्स को हाई ऑपरेशनल अलर्ट की स्थिति में रखा हुआ है। चीन के कुछ वॉरहेड्स भी हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं। रूस ने जनवरी 2023 की तुलना में 36 से ज्यादा वॉरहेड तैनात कर लिए हैं। चीन के परमाणु हथियारों का भंडार अभी भी रूस या अमेरिका के भंडार की तुलना में काफी छोटा है, लेकिन वह इसमें इजाफा करने के लिए प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें: पेशाब में खून आया, गर्मी से जूते पिघले; फिर भी दौड़ीं 1000KM, सिंगापुर टू थाईलैंड पहुंची 12 दिन में
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
38 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines