Pahalgam Terror Attack: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी की क्विक रिस्पॉन्स और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग के बारे में जानकारी दी है. डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ में बात करते हुए, डोभाल ने हमले के बाद मोदी के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया.
पीएम मोदी ने क्या पूछा?
जब 22 अप्रैल को पहलगाम हमला हुआ, तब पीएम मोदी सऊदी अरब में थे और भारत लौटने से पहले उन्होंने अपनी विजिट छोटी कर दी थी. डोभाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर एक मीटिंग हुई. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री वापस आए. विदेश सचिव उन्हें लेने आए थे. फिर, एयरपोर्ट पर ही हमारी मीटिंग हुई. सबसे पहले, वो सभी फैक्ट्स जानना चाहते थे.’ डोभाल ने याद किया कि मोदी की सबसे बड़ी चिंता हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करना थी.
उन्होंने कहा, ‘और फिर मुझसे उनका पहला सवाल था – ‘ये किसने किया है? कौन जिम्मेदार है? हमें बिल्कुल साफ होना चाहिए कि हमलावर कौन हैं. मुझे यह तुरंत चाहिए.’ डोभाल ने कहा कि इस प्रतिक्रिया का मकसद यह कड़ा संदेश देना भी था कि भारत के संयम को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग
अजीत डोभाल के मुताबिक, भारत ने तय किया कि मिलिट्री ऑपरेशन पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा, खासकर उन ठिकानों को जो पहलगाम हमले से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि भारत चाहता था कि पाकिस्तान ये समझे कि आतंकवाद को लगातार सपोर्ट करना या आतंकी ग्रुप्स के खिलाफ कार्रवाई न करना मंजूर नहीं होगा.
‘हम खून की आखिरी बूंद तक लड़ते हैं’
पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ मिलिट्री कार्रवाई शुरू करने के बाद टकराव बढ़ गया, जिसके जवाब में भारत ने और जवाबी हमले किए. परमाणु हथियारों से लैस इन 2 पड़ोसियों के बीच टकराव तकरीबन 88 घंटे तक चला और 10 मई को एक समझौता हुआ.
डोभाल ने कहा, ‘एक बार जब कोई चीज शुरू हो जाती है, तो हम देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए जितनी दूर तक जाना जरूरी हो, जाने को तैयार रहते हैं, और इसकी कोई सीमा नहीं होती. हम खून की आखिरी बूंद तक लड़ते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का यs बयान कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी ‘जिंदा’ है, आतंकवाद के खिलाफ भारत के लगातार संकल्प को दिखाता है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी सीरीज कब और कहां देखें?
‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में आतंकवाद से जुड़े ठिकानों पर सटीक हमले किए. 2 हिस्सों वाली सीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ में इस ऑपरेशन की प्लानिंग और उसे अंजाम देने के बारे में सीनियर मिलिट्री और नेशनल सिक्योरिटी अधिकारियों की बातें शामिल हैं. ये सीरीज 15 अगस्त को रात 9 बजे डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर शुरू होगी.
संबंधित खबरें
'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
55 mins ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
4 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
4 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
6 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
7 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
7 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
7 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
18 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines