Srinagar Blast: 14 नवंबर के दिन जहां एक तरफ पूरे देश की नजरें बिहार इलेक्शन के रिजल्ट पर थीं, वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के दक्षिण श्रीनगर इलाके में एक खतरनाक धमाका हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ है. इसके बाद इलाके में आग फैल गई. इसके कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान काले धुएं और आग की लपटों से घिरा हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना खतरनाक था कि इसकी चपेट में आए लोगों की दर्दनाक मौत हुई.
धमाके के बाद का मंजर
श्रीनगर में हुए इस धमाके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना खतरनाक था. हर तरफ मौत का मंजर दिखाई दे रहा है. एक वीडियो जो सामने आया है, उसमें लोगों को घटनास्थल पर देखा जा सकता है. वह हर तरफ तबाह हुई गाड़ियां दिख रही हैं. वहीं, जगह-जगह पर आग की लपटे उठती भी देखी जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीनगर में दिल्ली जैसे भयंकर धमाके में 9 लोगों की मौत और 30 गंभीर घायल, शवों के उड़े चिथड़े
अन्य एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग डरे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ धमाके से लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आसपास के लोग गली में निकल आए हैं. इस धमाके में 9 लोगों की मौत की खबर है.
इसके अलावा, इस धमाके को दिल्ली कार धमाके से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, जो जांच अक्टूबर में श्रीनगर से शुरू हुई थी, वो फरीदाबाद और दिल्ली ब्लास्ट आपस में जोड़ी गई.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त धमाका, CCTV वीडियो आया सामने, दिल्ली ब्लास्ट से लिंक
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
18 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
33 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines