नई दिल्ली: अब नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तैनात IAS-IPS व अन्य ऑफिसर्स को स्पेशल भत्ता नहीं दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में यह बड़ा फैसला दिया है। दरअसल, अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के उत्तर-पूर्वी कैडर के अधिकारियों को यह विशेष भत्ता दिया जाता था। जो अपने मूल वेतन के करीब 25 परसेंट के बराबर होता था। केंद्र सरकार ने यह विशेष भत्ता तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश दिया है।
अभी पढ़ें – PFI के टेरर कनेक्शन पर 8 राज्यों में NIA-ED की छापेमारी, दिल्ली से लेकर केरल तक रेड
बता दें कि केंद्र सरकार ने 10 फरवरी, 2009 को विशेष अनुदान के तहत ऑफिसर्स को यह भत्ता देने का आदेश दिया था। यह केवल उत्तर-पूर्व कैडर से संबंधित अधिकारियों पर लागू होता था। यह तीन अखिल भारतीय सेवाएं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) सर्विसेज़ के ऑफिसर पर लागू होता है।
जानकारी के मुताबिक कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 23 सितंबर, 2022 को एक संक्षिप्त आदेश में कहा कि सरकार ने नॉर्थ ईस्ट रीजन में काम कर रहे AIS अधिकारियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों/ विशेष भत्तों की समीक्षा के बाद उसे वापस लेने का फैसला किया है। 2007 और 2017 के बीच जारी चार आदेशों के माध्यम से अधिकारियों को प्रोत्साहन/ विशेष भत्ते दिए गए थे। आदेश के मुताबिक 10 फरवरी 2009 के आदेश के अलावा 22 जनवरी 2007, 16 फरवरी 2009 और 5 सितंबर 2017 को जारी निर्देश भी वापस लिए जाते हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines