अब अंधेरे में भी छिप नहीं पाएंगे दुश्मन, मिडिल ईस्ट से स्कैंडिनेवियाई तक भारत की होगी पैनी नजर

भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है और इसके लिए भारत जल्द ही अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली का बड़े पैमाने पर विस्तार करने जा रहा है. इस योजना के तहत जल्द ही 50 से ज्यादा नए जासूसी सैटेलाइट लॉन्च किए जाएंगे. इनके माध्यम से रात के समय और घने बादलों के बीच भी साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी.

india news

भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है और इसके लिए भारत जल्द ही अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली का बड़े पैमाने पर विस्तार करने जा रहा है. इस योजना के तहत जल्द ही 50 से ज्यादा नए जासूसी सैटेलाइट लॉन्च किए जाएंगे. इनके माध्यम से रात के समय और घने बादलों के बीच भी साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी. दरअसल ये फैसला पिछले साल पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान हुई दिक्कतों के कारण लिया गया है.

विज्ञापन

वहीं, ब्लूमबर्ग ने इस मामले के जानकार लोगों के हवाले से जानकारी दी है और लिखा है कि नरेंद्र मोदी सरकार विदेशों में ग्राउंड स्टेशन स्थापित करने को लेकर भी काम कर रही है. संभावित स्थानों में मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और स्कैंडिनेवियाई देश शामिल हैं. इन स्टेशनों पर लगी सैटेलाइट से मिलने वाली सूचनाओं पर व्यापक तरीके से विश्वास किया जा सकेगा, हालांकि इस सिस्टम को लगाने के लिए मेजबान देशों की मंजूरी भी जरूरी होगी.

विज्ञापन

स्पेस-बेस्ट सर्विलांस-3 पर है फोकस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3 (SBS-3) कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 52 सैटेलाइट को तेजी से लॉन्च करने की तैयारी है. पहला बैच अप्रैल तक अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है. इस प्रणाली से भारत उन संवेदनशील क्षेत्रों पर कहीं ज्यादा बार नजर रख सकेगा, जहां मौजूदा तकनीक के कारण निगरानी अंतराल कई दिनों का होता है.

वहीं, इससे पहले मिंट ने अप्रैल में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के चेयरमैन वी. नारायणन के चेन्नई में एक इवेंट में दिए गए बयान का हवाला देते हुए बताया था कि भारत अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 150 नए सैटेलाइट तैनात करने की योजना बना रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ