हिमालय के तलहटी वाले कुछ इलाकों को छोड़कर, नवंबर में भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि नवंबर के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं, जबकि मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रह सकता है.
ये भी पढ़ें: La Nina: अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे …
IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD के मुताबिक, नवंबर में मध्य, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है, जबकि मध्य, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर में देशभर में कुल मिलाकर दीर्घकालिक औसत (LPA) की 77 फीसदी बारिश होने का अनुमान है. LPA का कनेक्शन किसी खास क्षेत्र में लंबी अवधि (सामान्यतः 30 से 50 वर्षों) के दौरान दर्ज की गई बारिश के औसत आंकड़ों से होता है. वर्ष 1971 से 2020 तक के आंकड़ों के आधार पर, पूरे देश के लिए नवंबर का एलपीए 29.7 मिलीमीटर है.
अल नीनो का असर पड़ेगा?
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी नवंबर के दौरान एलपीए की 77 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 1971 से 2020 तक के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में नवंबर के दौरान बारिश का एलपीए लगभग 118.7 मिलीमीटर है. मौसम विभाग ने रेखांकित किया कि वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर अत्यधिक तीव्र ‘अल नीनो’ की स्थितियां बनी हुई हैं. नवीनतम ‘मानसून मिशन कपल्ड फोरकास्ट सिस्टम’ (MMCFS) और बाकी वैश्विक जलवायु मॉडल पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि नवंबर-दिसंबर के दौरान अत्यधिक तीव्र ‘अल नीनो’ की स्थितियां बनी रह सकती हैं.
अक्टूबर में कैसा रहा मौसम?
आईएमडी के अनुसार, इस साल अक्टूबर में भारत में 1901 के बाद से सबसे अधिक मासिक औसत अधिकतम तापमान (32.43 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किए जाने के पीछे अत्यधिक तीव्र अल नीनो की स्थितियां एक मुख्य वजह हो सकती हैं. अक्टूबर का औसत अधिकतम तापमान 31.37 डिग्री सेल्सियस रहता है. इसके अलावा, इस साल अक्टूबर का मासिक औसत न्यूनतम तापमान 20.83 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह 1901 के बाद से पांचवीं बार है जब अक्टूबर में इतना अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. सामान्य तौर पर अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस होता है.
ये भी पढ़ें: 350000 जिंदगियों पर मंडराया मौत का संकट, ‘सुपर अल नीनो’ से भारत समेत …
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
7 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
7 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines