सेब को छोड़ कश्मीर से टमाटर मांग रहे लोग, भाव को जान उड़ जाएंगे होश

Tomato News, Tomato Update News, Kashmiri Apple, Kashmiri Tomato, Kashmir News
विज्ञापन

Kashmiri Tomato: आज देशभर में टमाटर अपनी कीमतों को लेकर लोगों की दिमाग में घूम रहा है, जबकि रसोइयों में से कम या खत्म हो गया है। ऐसे में कश्मीर के टमाटर (Kashmiri Tomato) उत्पादक किसानों की चांदी हो गई है। यहां पैदा होने वाला हाईब्रिड टमाटर कभी दो रुपये किलो में बिकता था, जो आग बंपर कमाई का स्रोत बन गया है। दिल्ली तक कश्मीरी टमाटर की सप्लाई की मांग हो रही है।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस साल मौसम की अनिश्चितताओं के बाद भी कश्मीर घाटी में हाइब्रिड टमाटर की बंपर पैदावार हुई है। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि इतिहास में पहली बार कश्मीर के टमाटर उत्पादकों को भारी मात्रा में मांग भी मिल रही है।

Advertisment

पहले इस भाव में बिकता था टमाटर

श्रीनगर के मालरू शालतेंग इलाके में सब्जी उत्पादक बशीर अहमद ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस साल खेत में टमाटर की औसत दर 80 रुपये रही है। उन्होंने कहा कि पहले हम इस मौसम में टमाटर को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे, लेकिन श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य बाजारों समेत पूरे देश में टमाटर की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं।

दिल्ली तक भेजा जा रहा है टमाटर

बशीर ने बताया कि वह न केवल इन्हें स्थानीय स्तर पर बेचते हैं, बल्कि जम्मू, दिल्ली, कारगिल और लद्दाख समेत देश के अन्य हिस्सों में भी अच्छे दामों पर निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हाइब्रिड टमाटर वर्तमान में दिल्ली के डीलरों को 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा है और हम अच्छी मात्रा में टमाटर वहां भेज रहे हैं।

विज्ञापन

खेती में तकनीक का इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि जब से टमाटर की हाइब्रिड किस्म अस्तित्व में आई है, तब से टमाटर का उत्पादन कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आज के युग में खेती आधुनिक तकनीक की मदद से की जा रही है। इससे उत्पादन बढ़ रहा है और मेहनत कम हो रही है। उन्होंने कहा कि सब्जी की खेती लाभदायक व्यवसाय है और अगर किसी के पास थोड़ी-सी भी जमीन है तो उसे सब्जियों की खेती को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ