नेशनल हाईवे पर अक्सर सफर करने वालों के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नए फास्टैग आधारित वार्षिक पास की घोषणा की। इस पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह पास 15 अगस्त, 2025 से लागू किया जाएगा। हालांकि सवाल यह है कि 3000 रुपये के पास में 200 ट्रिप फ्री हैं, तो इसकी गिनती कैसे की जाएगी? किन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलने वाला है?
कैसे होगी ट्रिप की गिनती?
इस पास से 200 ट्रिप फ्री होंगी। 200 ट्रिप का मतलब 200 टोल प्लाजा को पार करना है। एक टोल प्लाजा को पार करना यानी एक ट्रिप माना जाएगा। इस तरह 200 टोल प्लाजा साल भर में इस पास के जरिए पार किए जा सकते हैं।
कितना होगा फायदा?
इस पास से एक टोल को पार करने के लिए महज 15 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अभी अगर एक टोल को पार करने के लिए लोग 50 रुपये भी चुका रहे हैं, तो 200 टोल पार करने में उन्हें 10 हजार रुपये चुकाने होंगे।
किन्हें नहीं मिलेगा फायदा?
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। कमर्शियल वाहनों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। यह सिर्फ निजी वाहनों के लिए ही है। इतना ही नहीं, यह सिर्फ नेशनल हाईवे पर ही लागू होगा।
फास्टैग से जुड़े सवाल
यह पास किन टोल प्लाजा पर मान्य रहेगा?
बताया गया है कि यह केवल नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) के टोल प्लाजा पर मान्य है।
क्या यह सभी गाड़ियों के लिए है?
यह सिर्फ निजी नॉन कमर्शियल कारों के लिए है। वहीं, अगर इसे किसी कमर्शियल वाहन में इस्तेमाल किया गया तो यह सुविधा बिना बताए तुरंत बंद कर दिया जाएगा।
एनुअल पास कितने समय के लिए मान्य रहेगा?
यह पास एक साल या 200 ट्रिप तक ही मान्य रहता है।
क्या एनुअल पास से जुड़ी जानकारी के लिए SMS अलर्ट मिलेगा?
एनुअल पास एक्टिवेट करने पर आप यह परमिशन देते हैं कि राजमार्गयात्रा आपके बैंक से जुड़ा मोबाइल नंबर लेकर आपको जरूरी SMS और जानकारी भेज सकता है।
क्या फास्टैग को गाड़ी के विंडशील्ड पर चिपकाना जरूरी?
एनुअल पास तभी एक्टिवेट होगा जब फास्टैग सही तरीके से गाड़ी के सामने वाले शीशे पर चिपकाया जाएगा।
कैसे बनाएं पास?
फास्टैग पास को बनाने और रिचार्ज करने के लिए राजमार्ग यात्रा एप पर जाना होगा। पास बनाने की लिंक इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके लिए अभी सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा लोगों को 15 दिनों में मिलने लगेगी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines