---विज्ञापन---

देश angle-right

कोरोना-प्लेग जैसी महामारी….ज्वालामुखी विस्फोट और युद्ध; 2025 के लिए Nostradamus की डराने वाली भविष्यवाणियां

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस (Nostradamus) की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जो बाबा वंगा की भविष्यवाणियों से ज्यादा डरावनी है। अगले साल धरती का विनाश होने का खतरा पैदा होगा। महामारियों और युद्धों से कई देश बेहाल रहेंगे।

---विज्ञापन---

Nostradamus Predictions For Year 2025: ‘बाल्कन का नास्त्रेदामस’ (Nostradamus of the Balkans) बाबा वंगा की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां सामने आ चुकी हैं, जो काफी डराने वाली हैं। अब 16वीं सदी के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियां भी सामने आई हैं, जो बाबा वंगा की भविष्यवाणियों से ज्यादा डरावनी है।

नास्त्रेदमस ने लंदन में भीषण अग्निकांड, हिटलर की तानाशाही, अमेरिका में आतंकी हमले, कोरोना महामारी और जापान में भूकंप जैसी घटनाओं, हादसों और प्राकृति आपदाओं की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुईं। उन्होंने एक किताब लेस प्रोफेटीज लिखी थी, जो साल 1555 में पब्लिश हुई थी। इस किताब में उन्होंने कविताओं के माध्यम से दुनिया में होने वाले घटनाक्रमों को लेकर भविष्यवाणी की थी।

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं कि दुनियाभर में मशहूर भविष्यकर्ता नास्त्रेदमस ने आगामी साल के क्या भविष्यवाणियां की हैं?

यह भी पढ़ें:भीषण युद्ध मचाएंगे तबाही! धरती-दुनिया का होगा अंत…2025 के लिए Baba Vanga की डराने वाली भविष्यवाणियां

रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा युद्ध खत्म हो जाएगा। सैनिकों को सोने-चांदी की जगह चमड़े के नोट, गैलिक पीतल के सिक्के, अर्धचंद्र का निशान मिलेगा। यहां ग्रैलिक ब्रास और अर्धचंद्र का मतलब यह लगाया जा रहा है कि फ्रांस और तुर्की भी युद्धों का हिस्सा बन सकते हैं। साल 2024 में भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि युद्ध जारी रहेगा। भविष्यवाणी सामने आने के बाद चर्चा है कि साल 2022 से चल रहे युद्ध के कारण दोनों देश थक गए हैं और इस थकावट के चलते वे युद्ध खत्म कर देंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दुनिया को डराने वाली भविष्यवाणी; इन 5 कारणों से होगा धरती का विनाश, बचाव में जुटे वैज्ञानिक

कोरोना-प्लेग जैसी महामारी

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक देश इंग्लैंड पर भारी पड़ सकता है। इस साल देश युद्धों से घिरेगा। प्लेग और कोरोना जैसी जानलेवा महामारियों का सामना इस देश को करना पड़ सकता है। देश की राजशाही में अंतर्कलह भी मचेगी।

एस्ट्रॉयड की टक्कर

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में एक विशाल एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) धरती से टकराएगा, जिससे आग का गोला उठेगा और तबाही मचेगी। यह घटना धरती के लिए अशुभ होगी। यह भविष्यवाणी धरती, दुनिया और मानवता के विनाश का संकेत है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:NASA Moon Mission: चंद्रमा तक बिछेगी गैस पाइपलाइन! जानें क्या है वैज्ञानिकों का प्लान?

ब्राजील में प्राकृतिक आपदाएं

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील के लिए खतरनाक साबित होगा। ब्राजील को दुनिया का बगीचा कहता जाता है, लेकिन जलवायु परिवर्तन, ज्वालामुखी विस्फोटों और बाढ़ के कारण यह देश तबाह हो जाएगा। डूब जाएगा और यहां रहने वाले लोग सल्फर मिला जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर होंगे।

First published on: Dec 16, 2024 11:35 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola