Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और असम के गुवाहाटी के बीच चलेगी।
रेलवे के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) 29 मई को भव्य लॉन्चिंग को अंतिम रूप देने में जुट गई है। बता दें कि न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच प्रस्तावित सेमी हाईस्पीड ट्रेन पूर्वोत्तर की पहली, पश्चिम बंगाल की तीसरी और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
छह घंटे में तय करेगी 410 किलोमीटर की दूरी
न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस छह घंटे में 410 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ये सप्ताह में छह दिन चलेगी और न्यू-जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी जंक्शन समेत छह स्टेशनों न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या पर रुकेगी।
ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर में गुवाहाटी पहुंचेगी। गुवाहाटी से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.30 बजे रवाना होगी और रात करीब 10.20 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
सिक्किम के रंगपो तक रेल नेटवर्क का निर्माण जोरों पर
बता दें कि मार्च में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर 2024 तक सिक्किम के रंगपो तक पहुंच जाएगी। रंगपो तक रेलवे नेटवर्क का निर्माण जोरों पर है।
वैष्णव ने कहा कि कम से कम 14 सुरंगें, 17 पुलों के साथ, सेवक-रंगपो रेलवे पटरियों के माध्यम से पूर्वोत्तर राज्य को बंगाल से जोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस खंड के इस साल पूरा होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
4 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
45 mins ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines