North East Express Train Accident: बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार, ट्रेन की कई बोगी पटरी से उतर गईं। घटना डीडीयू पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की है। अभी हताहत के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच हुआ। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
रेलवे ने राहत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। रेलवे के बुलेटिन के अनुसार, दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।
मेडिकल टीम रवाना
पूर्व मध्य रेलवे जोन ने जानकारी देते हुए कहा- दुर्घटना राहत वाहन मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Helpline number
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004
बता दें कि ये ट्रेन सुबह 7.40 बजे से आनंद विहार स्टेशन से रवाना होती है। करीब 33 घंटे का सफर करते हुए ये दूसरे दिन शाम 4.25 पर पहुंचती है। सात स्टेशन बाद ये बिहार के बक्सर में 7.54 पर पहुंचती है।
Bihar Train Accident
बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे रघुनाथपुर रवाना
केंद्रीय मंत्री और बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- हमारे बक्सर क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। मुझे पता चला है कि 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मैंने डीजी एनडीआरएफ, मुख्य सचिव, डीएम, डीजी और जीएम रेलवे से भी बात की है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है और वे बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। बचाव अभियान जारी है। मैं अभी रघुनाथपुर जा रहा हूं।
स्थानीय लोग मदद में जुटे
एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोग मदद में जुट गए। इनमें से ज्यादातर युवा हैं। एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। भोजपुर के डीएम राज कुमार ने कहा- “रघुनाथपुर में ट्रेन बेपटरी होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हमने 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें भेजी हैं। एसडीआरएफ की टीम भी भेजी गई है।” “घायलों को इलाज मुहैया कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों को बुलाया गया है। ब्लड बैंक खोल दिया गया है।” एम्स पटना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्ववीट कर लिखा- दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियां पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता की है। उन्हें यथाशीघ्र घटनास्थल पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
53 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines