जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या से जूझना पड़ रहा है, उनके लिए खुशखबरी है। बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एक क्रांतिकारी ट्रीटमेंट भारत में लॉन्च किया गया है – मेटा सेल प्लाज्मा ट्रीटमेंट (MCT)। यह दुनिया का पहला ऐसा ट्रीटमेंट है जो शरीर की अपनी प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP) से तैयार ऑटो लोगस एक्सोसोम्स का इस्तेमाल करता है। यह पूरी तरह से नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट है, जिसमें किसी भी तरह की चीरा या ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती। भारत में इसे पहली बार काया क्लिनिक लेकर आया है।
MCT क्या है और कैसे काम करता है?
MCT में इस्तेमाल होने वाले एक्सोसोम्स स्कैल्प में डैमेज हुई कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। इन्हें एक खास तकनीक से स्कैल्प में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और नए बालों की ग्रोथ शुरू होती है। डॉक्टर्स के अनुसार, सिर्फ तीन सेशन में इसके नतीजे दिखने लगते हैं और 4 से 6 महीनों में बालों में स्पष्ट सुधार देखा जा सकता है। यह प्रक्रिया लगभग बिना दर्द और बिना किसी डाउनटाइम के पूरी की जा सकती है।
किसे मिलेगा इस ट्रीटमेंट से फायदा?
- जिन लोगों को बाल झड़ने या बाल पतले होने की समस्या है
- युवा जिनका हेयरलाइन पीछे हट रहा है
- वे लोग जो बिना सर्जरी हेयर ट्रीटमेंट चाहते हैं
- *जिनकी स्कैल्प हेल्थ बिगड़ती जा रही है
काया लिमिटेड की डर्मेटोलॉजिस्ट और हेड ऑफ मेडिकल ऑपरेशन्स, डॉ. अपर्णा संथानम ने कहा, “मेटा सेल प्लाज्मा ट्रीटमेंट (MCT) हेयर रिस्टोरेशन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। ऑटो लोगस एक्सोसोम्स की रीजनरेटिव पॉवर का उपयोग करके हम अपने मरीजों को एक ऐसा ट्रीटमेंट दे रहे हैं जो सिर्फ बालों की ग्रोथ को नहीं बढ़ाता, बल्कि स्कैल्प की सेहत को भी सुधारता है। यह एक नया अध्याय है नॉन-सर्जिकल हेयर ट्रीटमेंट्स में।”
काया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड और वाइस प्रेसिडेंट, निशांत नय्यर ने बताया, “आज के युवा बड़ी संख्या में बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। रिसर्च बताता है कि 25 साल से कम उम्र के 50% पुरुष बाल झड़ने की समस्या झेल रहे हैं और 21 से 25 की उम्र के करीब 33% लोग हेयर थिनिंग के एडवांस स्टेज में पहुंच चुके हैं। काया इस इनोवेटिव, साइंटिफिकली प्रूव्ड ट्रीटमेंट को भारत में लाकर गर्व महसूस कर रहा है।”
क्या बनाता है इस ट्रीटमेंट को खास?
- FDA और CE अप्रूव्ड
- सर्जरी की जरूरत नहीं
- कम समय में दिखते हैं असर
- बाल और स्कैल्प – दोनों की सेहत में सुधार
- कोई साइड इफेक्ट नहीं
MCT बालों की दुनिया में एक नया और भरोसेमंद समाधान बनकर सामने आया है वो भी बिना किसी सर्जिकल परेशानी के।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines