Anantnag Target Killing: 'पिता नेत्रहीन, भाई की भी आंखें खराब...', अनंतनाग में मारे गए दीपू के भाई ने पूछा- हमारा क्या कसूर था?
Edited By Bhola Sharma

Anantnag Target Killing
Edited By Bhola Sharma

Anantnag Target Killing
Anantnag Target Killing: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार की रात एक गैर मुस्लिम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई। वह उधमपुर जिले का रहने वाला था। सर्कस में काम कर रहा था। दीपू पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह दूध खरीदने गया था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी कश्मीर स्वतंत्रता सेनानी नाम के संगठन ने ली है। यह संगठन पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है।
Udhampur, J&K | He was the sole breadwinner of the family. My eyes are defective for the last four years. My father is visually impaired, he can't work. We are completely destroyed. We want justice. What was our fault?: Brother of Deepu, a resident of Udhampur who was shot dead… pic.twitter.com/IPd58kEssX
— ANI (@ANI) May 30, 2023
दीपू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह जंगलघाट मंडी इलाके में रहकर सर्कस दिखाने का काम कर रहा था। उसकी हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दीपू के भाई ने कहा कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पिछले चार साल से मेरी आंखें खराब हैं। मेरे पिता नेत्रहीन हैं, वे काम नहीं कर सकते। हम न्याय चाहते हैं। हमारी क्या कसूर था? हम पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।
Pained by the news of yet another targeted attack against a civilian in Anantnag area of South Kashmir. The murder of Deepak who worked with a traveling circus to earn an honest living is an abomination & I condemn this militant attack unreservedly. May Deepak’s soul rest in…
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 29, 2023
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हत्याकांड पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में एक नागरिक के खिलाफ एक और लक्षित हमले की खबर से आहत हूं। दीपक की हत्या जिसने एक सर्कस के साथ ईमानदारी से जीने के लिए काम किया था, वह घृणित है। मैं इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। दीपक की आत्मा को शांति मिले।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: