केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगा बैन? बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास करने की तैयारी

हिंदुओं के प्रमुख मंदिर केदारनाथ और बदरीनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश की तैयारी पर बैन लगने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बीकेटीसी के अध्यक्ष ने ऐलान किया है। कहा कि इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। पढ़िेए पूरी रिपोर्ट।

non Hindus be banned from entering Kedarnath and Badrinath temples
विज्ञापन

उत्तराखंड के चार धामों में शामिल केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी होने लगी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बड़ा ऐलान करते हुए इसकी जानकारी दी है। द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम के अलावा बीकेटीसी के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। बताया कि इस मामले पर मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बता दें कि आगामी 2 मई को केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। इससे पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बोर्ड की बैठक होगी। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

कहा कि केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है। गैर-बीजेपी सरकारों के समय परंपराओं का उलंघन हुआ है। आगे बताय कि परंपराओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में कई अवैध मस्जिदों को हटवाया है। बीकेटीसी के द्विवेदी ने सीएम ने इस कदम की भी सराहना की करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी), कठोर नकल विरोधी कानून, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार जैसी योजनाओं पर केदार समिति ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ