नोएडा ATS ने दिल्ली के सीलमपुर के K ब्लॉक से स्क्रैप का काम करने वाले मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हारून दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तानी वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलने का काम करता था। एटीएस का दावा है कि हारून ने भारत की कई गुप्त सूचनाएं भी साझा की।
पाकिस्तानी पत्नी से की थी शादी
बता दें कि हारून ने पाकिस्तान में रहने वाली सुमाईरा से शादी की थी। हारून की पाकिस्तानी पत्नी पाकिस्तान के पंजाब गुजरावाला इलाके में रहती है। हारून की पत्नी कुछ दिन पहले अपने पति को तलाक दे दिया था। बता दें कि हारून की पाकिस्तानी पत्नी उसकी बुआ की बेटी है।
हारून 5 से 25 अप्रैल तक पकिस्तान में रुका
बता दें कि आरोपी हारून 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पाकिस्तान में था। इसके बाद हारून की दिल्ली वाली पत्नी को चार साल पहले पाकिस्तानी पत्नी के बारे में जानकारी हुई थी। हारून की पाकिस्तानी पत्नी किसके संपर्क में थी और पाकिस्तान के किन लोगों को भारत से जुड़ी जानकारी देती थी? यह बड़ा अहम सवाल है।
नोएडा ATS ने आरोपी हारून को किया गिरफ्तार
सीलमपुर के K ब्लॉक में रहने वाला हारून दिल्ली में स्क्रैप का काम करता था। दिल्ली के सीलमपुर में शबाना परवीन से शादी की थी। शबाना और हारून के तीन बच्चे हैं। पाकिस्तानी दूतावास में काम करने वाले मुजम्मल हुसैन और हारून के कनेक्शन मिलने पर नोएडा ATS ने हारून को गिरफ्तार किया।
कुछ अहम सवाल
1. हारून पर देश से जुडी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप।
2. हारून के सोशल मीडिया अकाउंट से खुल सकते हैं कई राज।
3. हारून और मुजम्मल वीजा लगवाने के नाम पर ठगी का करते थे काम।
आरोपी तुफैल-हारून को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी एटीएस ने वाराणसी से 21 मई को आईएसआई एजेंट तुफैल पुत्र मकसूद आलम को गिरफ्तार किया था। उस पर लखनऊ एटीएस के थाने में मुकदना दर्ज कराया गया था। बता दें कि NIA कोर्ट ने ISI एजेंट तुफैल और आरोपी मोहम्मद हारून को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और 5 करोड़ की संपत्ति विवाद का आरोप
8 mins ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
2 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
4 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
5 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
6 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
7 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines