'Noida Airport से हर 2 मिनट में फ्लाइट उड़ेगी', पढ़ें जेवर एयरपोर्ट पर PM मोदी की स्पीच की 7 बड़ी बातें

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को देशवासियों को समर्पित किया है और यह देश के एविएशन सेक्टर के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शानदार स्पीच दी, जिसमें उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को लेकर गर्व और खुशी जताई।

PM Modi Speech Highlights

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नोएडा का जेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित किया।

PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री मोदी ने आज नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। अब जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-NCR का दूसरा और उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। आज अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर एयरपोर्ट मल्टी-मॉडल हब बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से अगले एक-2 महीने में हर 2 मिनट में फ्लाइट उड़ान भरेगी। वहीं भविष्य में जेवर जैसे 100 नए एयरपोर्ट बनाने की योजना केंद्र सरकार की है।

विज्ञापन

पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की 7 बड़ी बातें…

1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट देश-प्रदेश की उन्नति और विकस को उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे और आज 160 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। भविष्य में 100 नए एयरपोर्ट बनाने की योजना है। बड़े शहरों के अलावा देश के छोटे शहरों तक एयर कनेक्टिविटी पहुंच गई है। पहले हवाई यात्रा केवल अमीरों के लिए थी, लेकिन BJP सरकार ने इसे आम लोगों का ट्रांसपोर्ट सिस्टम बना दिया।

विज्ञापन

2. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पिछले कुछ हफ्तों में चौथी बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। नोएडा में एक विशाल सेमीकंडक्टर कारखाने का उद्घाटन किया गया। देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल ने रफ्तार पकड़ी और मेरठ मेट्रो का विस्तार हुआ। आज नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हुआ है। यह चारों प्रोजेक्ट सेंटर-स्टेट में BJP की डबल इंजन वाली सरकार के प्रयासों का प्रमाण है।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेमी कंडक्टर कारखाना भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भर बना रहा है। वहीं मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल कॉरिडोर नोएडा से अन्य शहरों को तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। वहीं जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ेगा। क्योंकि यहां से हर 2 मिनट में विमान उड़ान भरेंगे। हर रोज करीब 150 उड़ानों का संचालन होगा, जिनमें एक करोड़ से ज्यादाल लोग सफर करेंगे।

विज्ञापन

4. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी नोएडा को अपने फायदे के लिए ATM की तरह इस्तेमाल करती थी, लेकिन BJP सरकार के नेतृत्व में नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का इंजन बना। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में ही फाइलों में इस हवाई अड्डे की मंजूरी दे दी थी। आज यहां मौजूद कई लोग शायद 2003 में पैदा भी नहीं हुए होंगे। जो लोग तब 35 वर्ष के थे, वे आज रिटायर्ड हो चुके होंगे। फिर भी एयरपोर्ट नहीं बना।

5. प्रधामनंत्री मोदी ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद भी कांग्रेस सरकार और पिछली राज्य सरकारों ने एयरपोर्ट की नींव ही नहीं रखी। साल 2004 से 2014 तक यह प्रोजेक्ट फाइलों में दबा रहा। जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी, तब भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने इसे दबाए रखा। जैसे ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में BJP-NDA की सरकार बनी, हवाई अड्डे की नींव रखी गई, निर्माण हुआ और आज यह एक्टिव हो गया है।

विज्ञापन

6. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर ओर फरीदाबाद समेत कई शहरों का लाभ होगा। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, लघु एवं मध्यम व्यवसायों और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा। यहां से विमान दुनियाभर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के लोगों, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

7. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ‘विकसित यूपी, विकसित भारत’ अभियान का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। आज मुझे 2 बातों पर गर्व और खुशी महसूस हो रही है। पहली यह कि आपने मुझे इस एयरपोर्ट के निर्माण की नींव रखने का सौभाग्य दिया। आप ने ही मुझे इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का सौभाग्य भी दिया है। दूसरी बात यह कि जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उसकी पहचान के साथ-साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ