विदेश जाने वाले हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की प्रक्रिया खत्म

इंटरनेशनल एयर ट्रैवल के दौरान बोर्डिंग पास पर स्टांप लगाने का प्रॉसेस अब ऑप्शनल होने जा रहा है. पैसेंजर्स को हो रही परेशानी के मद्देनजर भारत सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. खबरों के मुताबिक 1 सितंबर ये नियम पूरी तरह बदल जाएगा.

Boarding Pass Stamp

इंटरनेशनल बोर्डिंग पास पर अब नहीं लगेगा स्टांप (AI Image)

No More International Boarding Pass Stamps: भारतीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले पैसेंजर्स के लिए इमिग्रेशन प्रोसेस में जल्द ही बदलाव होने वाला है. अधिकारियों के मुताबिक 1 सितंबर से एयर ट्रैवलर्स को इमिग्रेशन काउंटर पर अपने बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. यानी भविष्य में फॉरेन ट्रैवलर्स के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास इतिहास बन सकता है.

विज्ञापन

ई-बोर्डिंग पास के जरिए होगा काम

नए सिस्टम के तहत विदेश जाने वाले पैसेंजर्स इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करते समय अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं. गृह मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) ने एयरपोर्ट अधिकारियों को इस बदलाव के बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन

क्यों लिया गया ये फैसला?

अधिकारियों ने बताया कि ये फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया जिनमें कहा गया था कि फिजिकल स्टैम्पिंग से पैसेंजर्स को परेशानी हो रही थी. ऐसे मामले भी सामने आए थे जिनमें गलत या खराब जगह पर लगे स्टैम्प की वजह से बाद की जांच के दौरान बोर्डिंग पास को पढ़ना मुश्किल हो जाता था. इसलिए BOI ने देश भर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिजिकल बोर्डिंग पास और इमिग्रेशन स्टैम्पिंग, दोनों की अनिवार्य जरूरत को खत्म करने का फैसला किया है.

फिजिकल बोर्डिंग पास भी जारी रहेगा

जो एयर ट्रैवलर्स प्रिंटेड बोर्डिंग पास साथ रखना पसंद करते हैं, उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका जाएगा. हालांकि 1 सितंबर से इमिग्रेशन अधिकारी इन डॉक्यूमेंट्स पर स्टैम्प नहीं लगाएंगे. सुरक्षा अधिकारियों ने ये भी साफ किया कि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) अभी पैसेंजर्स की तलाशी के दौरान बोर्डिंग पास पर स्टैम्प नहीं लगाती है. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के बोर्डिंग पास पर CISF की तरफ से स्टैम्प लगाने का प्रॉसेस कई साल पहले ही बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन

डिजिटल चेंजेज की प्लानिंग

इमिग्रेशन अधिकारी एक और बड़े बदलाव पर भी काम कर रहे हैं. भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट की जानकारी की स्टैम्पिंग को खत्म करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है. पायलट फेज के सक्सेसफुली पूरा होने के बाद, इस सिस्टम को पूरे भारत के एयरपोर्ट पर लागू किए जाने की उम्मीद है, जिससे कागजी काम और कम होगा और इंटरनेशनल ट्रैवल का प्रॉसेस ज्यादा डिजिटल और ईजी हो जाएंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ