2000 Note: रिजर्व बैंक की तरफ से दो हजार के नोटों को वापस लिए जाने के आदेश के बाद बैंकों ने तैयारी शुरू कर दी है। 23 मई से नोट बदले जाएंगे। इस बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कहा कि ग्राहकों को अपने 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए कोई आईडी कार्ड जमा करने या कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि गाइडलाइन के मुताबिक दो हजार के सिर्फ 10 नोट ही बदले जा सकेंगे।
एसबीआई ने जानकारी अफवाहों को मद्देनजर दी है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि एसबीआई में नोटों को बदलने के लिए आईडी प्रूफ जमा करना होगा। फार्म भी भरना होगा। एसबीआई ने कहा न फॉर्म भरना होगा न ही आईडी प्रूफ जमा करना पड़ेगा।
आरबीआई ने नोटों को वापस लेने का लिया फैसला
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोटों को पास लेने का फैसला लिया है। हालांकि ये लीगल टेंडर रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को भी दो हजार के नोट जारी न करने की सलाह दी है। RBI ने कहा कि लोग 30 सितंबर 2023 तक किसी भी बैंक शाखा में अपने बैंक खातों में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकेंगे। 23 मई से ये प्रक्रिया शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: दुनिया के नेताओं के बीच पीएम मोदी फिर अव्वल, ग्लोबल लीडर अप्रूवल में मिली 78% रेटिंग
2018 से नहीं छापे गए दो हजार के नोट
2016 के नवंबर माह में नोटबंदी हुई थी। तब 500 और हजार रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था। इनके बदले नए नोट जारी किए गए। उसी वक्त 2000 का नोट बाजार में आया था। 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
26 mins agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
38 mins agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
2 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines