'हमारे साथ कोई देश नहीं खड़ा, लोकतंत्र खत्म होने वाला है', सपा सांसद रामगोपाल ने किया बड़ा दावा

MP Ram Gopal Yadav: दिल्ली में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसके बाद सपा सांसद रामगोपाल ने भारत के विदेशों से संबंधों को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही कांवड़ यात्रा विवाद में सीएम योगी को झूठा बताया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BeFunky-collage (84)

रामगोपाल यादव।

विज्ञापन

MP Ram Gopal Yadav: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस समय हमारे साथ कोई देश नहीं खड़ा है। चाहे वो मुस्लिम हो, गैर-मुस्लिम हो, या दुनिया का कोई भी देश हो। सबसे खतरनाक बात ये है कि अब लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म होने वाला है।

दरअसल, दिल्ली में रविवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सपा सांसद रामगोपाल यादव भी शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र पर चर्चाओं का विषय तय करने के लिए थी। बैठक के बाद रामगोपाल ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए कहा कि 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था लेकिन कोई भी मुस्लिम देश हमारे खिलाफ नहीं था। साल 1971 में भी ऐसा हुआ। यहां तक कि पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे, लेकिन कोई भी मुस्लिम देश हमारे खिलाफ नहीं था।

विज्ञापन

अटल जी के समय में जो कारगिल युद्ध हुआ था, वो भी पाकिस्तान के साथ ही था। तब कोई भी मुस्लिम देश भारत के खिलाफ नहीं था। लेकिन अब कोई भी हमारे साथ नहीं है। चाहे वो मुस्लिम हो, गैर-मुस्लिम हो, या दुनिया का कोई भी देश हो। वहीं सबसे खतरनाक बात ये है कि अब लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म होने वाला है।

SIR पर भी उठाया सवाल

रामगोपाल ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार 18 साल की उम्र के भारतीय नागरिक को वोट देने का अधिकार है। लेकिन बिहार में ऐसे करोड़ों लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। सरकार को घेरते हुए यादव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर कोई चर्चा करेगी। ऐसी बैठकें हमेशा संसद सत्रों से पहले होती हैं।

विज्ञापन

4 महत्वपूर्ण उठाने की बात कही

सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि बैठक में मैंने 4 बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने की बात की है। पहले नंबर पर पहलगाम में आतंकी हमला, इसमें उपराज्यपाल ने भी खुफिया विफलता की बात कही थी। दूसरा, ऑपरेशन सिंदूर, इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध रोकने का दावा किया था। साथ ही कहा था कि भारत के 5 जेट गिराए। तीसरा मुद्दा भारत की असफल विदेश नीति। यादव ने कहा कि विदेश नीति पूरी तरह सफल तब होती जब हमारे मित्र देशों की संख्या बढ़े और दुश्मन देशों की संख्या घटे। यादव ने दावा कि ऑपरेशन सिंदूर पर किसी भी देश ने हमारा साथ नहीं दिया।

विज्ञापन

सीएम योगी झूठ बोल रहे- यादव

कांवड़ यात्रा विवाद पर सांसद रामगोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि सीएम झूठ बोल रहे हैं। दरअसल, सीएम योगी ने अपने एक बयान में कहा था कि कांवड़ यात्रियों को अपराधी और आतंकवादी तक कहा जाता है। सांसद रामगोपाल ने कहा कि ऐसा कोई नहीं कह रहा, कांवड़ियों में हमारे समर्थक ज्यादा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ