NLSIU ने रद्द किया 34वां दीक्षांत समारोह, बतौर मेहमान CJI-BCI चीफ को बुलाने के विरोध में थे छात्र

बेंगलुरु की नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने 12 सितंबर को होने वाला अपना 34वां सालाना दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर छात्रों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध जताया था.

NLSIU Convocation Cancelled, CJI Surya Kant, NLSIU Bengaluru, Bar Council of India, Law School Convocation Controversy

सीजेआई सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के प्रस्ताव के विरोध में थे छात्र। CREDIT: News24

देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी’ (NLSIU), बेंगलुरु ने अपना 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है. यह कार्यक्रम 12 सितंबर को आयोजित होना था. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 27 अगस्त को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को इस फैसले की जानकारी दी. दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने का प्रस्ताव था. इस प्रस्ताव पर यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया था. विरोध तेज होने के बाद यूनिवर्सिटी ने “अनिवार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए आयोजन को रद्द करने का फैसला लिया.

विज्ञापन

छात्रों को कैसे मिलेगी डिग्री?

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद छात्रों को डिग्री मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी. गवर्निंग बॉडी से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद सभी छात्रों को ‘इन एब्सेंशिया’ डिग्री प्रदान की जाएगी. इसके लिए छात्रों को किसी फिजिकल सेरेमनी में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी. छात्रों को अपने सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं, वे इसे सीधे कैंपस से ले सकते हैं या फिर कूरियर के जरिए मंगवा सकते हैं.

विज्ञापन

NALSAR विवाद के बाद उपजा तनाव

यह पूरा घटनाक्रम हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में हुए विवाद से जुड़ा है. वहां छात्रों ने सीजेआई के एक बयान को लेकर उनके मुख्य अतिथि बनने पर विरोध जताया था. उस विरोध के बाद BCI ने NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के एनरोलमेंट पर अस्थायी रोक लगा दी थी. हालांकि, बाद में BCI ने अपना फैसला वापस लिया और चेयरमैन ने छात्रों से माफी भी मांगी थी. इसी पृष्ठभूमि में NLSIU के छात्रों ने भी विरोध शुरू किया था, जिसके चलते प्रशासन को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा.

उसके बाद  NLSIU के छात्रों और पूर्व छात्रों ने एक साझा पत्र जारी कर NALSAR के छात्रों के साथ बिना शर्त एकजुटता जताई है. पत्र में कहा गया है कि यह मुद्दा केवल किसी समारोह में किसी के आने का नहीं है, बल्कि यह देश के प्रमुख संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के बिना किसी डर के अपनी बात रखने के अधिकार का है. छात्रों को किसी शक्तिशाली संस्थान या अधिकारी से असहमति जताने पर अपने करियर पर खतरे का डर नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ