West Bengal: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘मिशन 2024’ के लिए विपक्ष के सभी नेताओं को एक मंच पर लाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात हुई। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी हैं।
राज्य सचिवालय में मुलाकात के बाद तीनों नेताओं से संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नीतीश कुमार ने कहा कि अब पता नहीं, ये (भाजपा) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 23 April 2023: कर्नाटक का खेल; कौन पास कौन फेल? दूध पर द्वंद;किसे लगी मिर्ची? देखिए बड़ी बहस
वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने नीतीश जी से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें। हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं। मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो बन जाए।
भाजपा के खिलाफ नीतीश का अच्छा काम
ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा के खिलाफ अच्छा काम किया है। मैंने आज इनका स्वागत किया है। आज हमारे बीच विकास और राजनीति से संबंधित बाते हुई हैं।
नीतीश बोले- भाजपा सिर्फ अपना प्रचार करने में जुटी
नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी पार्टियों को मिलकर 2024 लोकसाभ चुनाव की तैयारी करनी है। सभी पार्टियां आपस में बात चीत करें और आगे का सब तय करें। आगे जो भी होगा देशहित में किया जाएगा। जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी को जीरो बनाना है, नीतीश-तेजस्वी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी, विपक्षी एकता के लिए दिया सुझाव
अखिलेश से आज मिलेंगे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार ने 12 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले थे। उसी शाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि यदि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव साथ एकजुट होकर लड़ते हैं तो भाजपा को 100 सीट भी नहीं मिलेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines