Live Updates
16:13 (IST) 05 Mar 2026
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को दी शुभकामनाएं

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक अनुभव और उनके कार्यकाल की सराहना की।

अपने पोस्ट में चिराग पासवान ने लिखा कि नीतीश कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए राज्य में कई विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, अति पिछड़े वर्गों के सम्मान और युवाओं के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे राज्य को नई दिशा और आयाम मिले हैं।

चिराग पासवान ने अपने संदेश में यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार का राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का फैसला एक साहसिक और दूरदर्शी कदम है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि का लाभ अब संसद के उच्च सदन को भी मिलेगा। पोस्ट के अंत में चिराग पासवान ने अपनी ओर से और अपनी पार्टी की ओर से नीतीश कुमार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

15:03 (IST) 05 Mar 2026
नामांकन दाखिल करने के बाद CM आवास लौटे नीतीश

नामांकन दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास लौट आए हैं। वहीं, अमित शाह पटना के स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी और जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक NDA की रणनीति, राज्यसभा चुनाव की तैयारी और संभवतः बिहार में आने वाले राजनीतिक बदलावों पर केंद्रित मानी जा रही है।

14:45 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: राज्यसभा नामांकन के दौरान अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन, नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और सुदेश राम के राज्यसभा नामांकन समारोह में शामिल होने पटना आया हूं। नितिन नबीन ने लंबे और सफल राजनीतिक करियर के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और अब राज्यसभा के माध्यम से संसद में भी अपना योगदान देंगे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही लंबे अंतराल के बाद वे एक बार फिर राज्यसभा सांसद के रूप में राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेंगे।

नीतीश कुमार 2005 से अब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका कार्यकाल वास्तव में गौरवशाली रहा। यह कार्यकाल बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा, जिसने बिहार के विकास के सभी पहलुओं को आकार दिया… विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने लंबे करियर में उनका कुर्ता कभी कलंकित नहीं हुआ। उनका पूरा जीवन भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त रहा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों तक उन्होंने बिहार की प्रगति में हर तरह से महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्हीं के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद के सभी प्रयास सफल हुए।” मोदी की पहल बिहार की जनता तक पहुंची… वे एक बार फिर राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली लौट रहे हैं। मैं और हमारे सभी एनडीए सहयोगी उनका हार्दिक स्वागत करते हैं, और मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बिहार की जनता द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा और सम्मान दिया जाएगा

13:41 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए चुनाव नामांकन भर दिया है। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, सम्राट चौधरी और अन्य राजनेता मौजूद रहे।

13:34 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार मामले पर तेजस्वी यादव का बयान

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि वे राज्यसभा सदन में जाना चाहते हैं। हम शुरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे। आज वो बात सच साबित हुई है, लेकिन जनता इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे। उस समय भी हमने यह कहा था कि बीजेपी JDU पार्टी को खत्म कर देगी। बीजेपी ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है।

13:16 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा

राज्यसभा चुनाव नामांकन भरने के लिए नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नीतीन नबीन और अन्य नेता मौजूद हैं।

12:52 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: चिराग पासवान की नीतीश कुमार को बधाई

नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि नीतीश कुमार जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी।

12:28 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं की तोड़-फोड़

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से जेडीयू कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। उन्होंने जहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर बवाल काटा हुआ है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने जेडीयू के दफ्तर में घुसकर तोड़-फोड़ की है।

12:18 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: संजय गांधी की गाड़ी में तोड़-फोड़

बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। उन्होंने नीतीश कुमार से मिलने जा रहे पार्टी के एमएलसी संजय गांधी को रोक लिया। प्रदर्शनकारी जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोकी और तोड़-फोड़ की कोशिश की। संजय गांधी ने उन्हें समझाना चाहा, लेकिन वे नहीं माने।

12:08 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना पहुंचे और उन्होंने नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मुलाकात की। वहीं निशांत के साथ ललन सिंह की मुलाकात जारी है। थोड़ी देर में अमित शाह सीएम आवास पहुंचेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का फैसला है, उनसे प्रतिक्रिया ली जाए। मुख्यमंत्री जहां भी जाना चाहें, जा सकते हैं, हमारे चाहने न चाहने से कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार ने बिहार में जो करके दिखाया है, वह कोई कल्पना में भी नहीं कर सकता है।

12:03 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार के घर के बाहर जमकर बवाल

नीतीश कुमार के घर के बाहर JD(U) कार्यकर्ता जमकर हंगामा कर रहे हैं। नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का विरोध कर रहे हैं। जेडीयू नेता कृष्ण मुरारी शरण को CM के घर में घुसने नहीं दिया गया। JD(U) के कार्यकर्ताओं और समर्थक ने नीतीश कुमार से राज्यसभा जाने का फैसला वापस लेने की मांग की है।

11:44 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने 3 साल पहले भी इच्छा जाहिर की थी कि वे राजयसभा के सदस्य बने और अब बनने जा रहे हैं, लेकिन बिहार में अगला मुख्यमंत्री जो भी बनेगा नीतीश कुमार की साहमति से ही बनेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि पहली बार वाल्मीकि समाज के नेता को राज्यसभा भेजा गया है।

11:33 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना मादुरो के अपहरण जेसा

RJD सांसद मनोज झा कहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अपहरण का देशी संस्करण है। कल दोपहर बाद नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की खबरें फैलने लगीं। अगर इस खबर के पीछे कोई सच्चाई है या यह सिर्फ एक अफवाह नहीं है तो यह अपने आप में एक पॉलिटिकल चैप्टर के खत्म होने की कहानी कहती है।

11:17 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार के घर के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी

बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विरोध जताते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने जमीन पर लेट-लेट कर विरोध जताया। वही विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जेडीयू कार्यालय, बीजेपी कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास के आस-पास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

11:18 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: JDU नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूट कर रोये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर JDU नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूट कर रोये। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की खबर सुनकर बिहार के लोग रो रहे हैं, कल किसी ने होली नहीं मनाई। हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं, कह रहे हैं कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए वोट जीतने के लिए काम किया, लेकिन इस फैसले से पहले कार्यकर्ताओं से बिल्कुल नहीं पूछा गया। अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो हम क्यों रुकते? नीतीश कुमार का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।

11:13 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नितिन नबीन आज भरेंगे राज्यसभा चुनाव नामांकन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले वे पटना के सुप्रसिद्ध महावीर मंदिर अपने परिवार के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि भगवान में मेरी आस्था है। मैं हर नई शुरुआत से पहले प्रभु श्री राम के भक्त हनुमान जी के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आता हूं। बिहार मेरी जड़ है और मैं जहां भी रहूंगा, बिहार को मजबूत करता रहूंगा।

11:08 (IST) 05 Mar 2026
[LIVE] Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने लिखी पोस्ट

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने से पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा। करीब डेढ़ बजे गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में उन्होंने नामांकन भरा। वहीं नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। JDU में विरोध की लहर है और पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे नीतीश कुमार के अलावा किसी और को बिहार का मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं करेंगे।

नीतीश कुमार क्यों जा रहे राज्यसभा?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने और राज्यसभा में जाने की वजह उनका स्वास्थ्य है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की तरह नीतीश कुमार भी बेटे के पांव बिहार की राजनीति में जमाना चाहते हैं। क्योंकि नीतीश के राज्यसभा जाने के बदले निशांत को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पद मिल रहा है। नीतीश कुमार 75 साल को हो गए हैं और हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतकर 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन अब वे राज्यसभा में जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

नीतीश के बाद CM पद के दावेदार

बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद नए मुख्यमंत्री पद के लिए 5 दावेदार हैं। चर्चा है कि अब मुख्यमंत्री पद BJP के खाते में जा सकता है। इसके लिए डिप्टी CM सम्राट चौधरी का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और दीघा से BJP विधायक संजीव चौरसिया और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी दावेदार हैं। वहीं JD(U) की तरफ से विजय कुमार चौधरी और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, ऐसी चर्चा चल रही है।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के नामांकन और बिहार की सरकार में उलटफेर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…