Nitish Kumar Record: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं, हालांकि अभी तक गठबंधन की तरफ से सीएम पद के लिए किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है. नीतीश कुमार के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं, क्योंकि बिहार में भले ही बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन वो जेडीयू की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगी. इस बीच अगर नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ लेते हैं, तो वो 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड होगा.
कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं नीतीश कुमार
74 वर्षीय जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, अब बिहार चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं, जो एक रिकॉर्ड होगा. हालांकि सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के नाम है. अगर नीतीश कुमार अपना अगला कार्यकाल पूरा कर लेते हैं, तो वो कई दिग्गजों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं. नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुत साबित ना कर पाने के कारण उन्हें 7 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ना पड़ा.
सबसे ज्यादा लंबे समय तक कार्यकाल का रिकॉर्ड
इसके बाद उन्होंने 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की और सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया. इसके बाद 2010, 2014, 2015, 2017, 2020, 2022 और 2024 में मुख्यमंत्री बनें. अब उनके नाम सबसे ज्यादा 10 बार सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है. सबसे ज्यादा लंबे समय तक कार्यकाल का रिकॉर्ड पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के नाम है, वो 24 साल 165 दिन तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे. उनके बाद ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने 24 साल 99 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला. तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु का नाम आता है, जिन्होंने 23 साल 137 दिनों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला. अब नीतीश इनमें से कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
कितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 mins ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
1 hr agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
2 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
3 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
4 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
4 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
4 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
7 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines