गोपालगंज: राज्यसभा सदस्य व बीजेपी नेता सुशील मोदी के बिहार सरकार जल्द गिरने संबंधी बयान पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को पलट वार किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए।
अभी पढ़ें – Delhi: सीएम केजरीवाल आज खुद रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
रविवार को नीतीश कुमार से गोपालगंज में सुशील मोदी के बयान पर मीडिया ने सवाल किया। जिसके बाद वह ठहाका लगाते हुए बोले कि कृपया सुशील से कहें कि वह अपनी मनोकामना जल्द पूरी करने का प्रयास करें। उन्होंने 2020 में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मोदी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से उन्हें कितनी तकलीफ हुई थी।
अभी पढ़ें – Bihar: भाजपा सांसद रमा देवी का बड़ा आरोप, मेरे पति की हत्या के पीछे यादव परिवार का हाथ
बिहार सीएम आगे बोले कि इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटा था। उस समय राजग में कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) शामिल थी। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने हाल ही में कहा था कि आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि लालू जब चाहेंगे नीतीश को हटाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बना देंगे। जदयू की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines