पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली है। सरकार बनते ही तकरार भी शुरू हो गई। जेडीयू की विधायक ने लेशी सिंह के मंत्री बनाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। अब इसपर सीएम नीतीश कुमार की भी प्रतिक्रिया आ गई है।

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि हम सरकार में हर किसी को मंत्री नहीं बना सकते। बीमा भारती ने जो कहा है, उससे मुझे आश्चर्य हुआ है। पार्टी की ओर से उनको समझाया जाएगा और अगर किसी का इधर उधर का मन है तो अपना सोच ले। नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट में सभी को पद नहीं दिया जा सकता। हम उन्हें (लेशी सिंह) 2013, 2014 और 2019 में पहले ही पद दे चुके हैं। मैं हैरान हूं कि उन्होंने (बीमा भारती) ऐसा बयान दिया है।

विज्ञापन

मंत्रीमंडल में लेशी सिंह को मंगलवार को तीसरी शामिल किया गया। उन्हें कैबिनेट में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती इससे नाराज हैं। लेशी सिंह को शामिल करने के कदम की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लेशी सिंह पर कई हत्याओं का आरोप है और मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं जिनकी हत्या कर दी गई है। अगर लेशी सिंह मंत्री पद से नहीं हटायी जाती हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ