बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। उन्होंने विधान सभा में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा में जाने से बिहार में नई सरकार का ऐलान होगा। मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट तक में बड़ा हेरफेर होगा।

हालांकि नीतीश के फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी के अलावा आरजेडी भी नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 202 सीटें जीतकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री को राज्यसभा में भेजा जा रहा है। अब नीतीश कुमार के बेटे को उपमुख्यमंत्री पद का लालच दिया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: राज्य सभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार? सीएम ने पोस्ट कर खुद बताई वजह

---विज्ञापन---

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने घटनाक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि वे राज्यसभा सदन में जाना चाहते हैं। हम शुरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे। आज वो बात सच साबित हुई है, लेकिन जनता इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे। उस समय भी हमने यह कहा था कि बीजेपी JDU पार्टी को खत्म कर देगी। बीजेपी ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है।

जेडीयू कार्यकर्ताओं में विरोध

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से जेडीयू कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। उन्होंने जहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर बवाल काटा हुआ है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने जेडीयू के दफ्तर में घुसकर तोड़-फोड़ की है।

यह भी पढे़ं: मनु सिंघवी पर दोबारा भरोसा, कांग्रेस ने राज्य सभा के लिए जारी किए रेड्डी, फूलो समेत 6