हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BJP के नए बॉस नितिन नबीन कितनी संपत्ति के हैं मालिक? 2025 में खुद दस्तावेज में किया था जिक्र

Nitin Nabin property detail: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं? उनके पास कितनी कारें हैं? उनके खिलाफ कितने क्रिमिनल केस हैं, उनपर कितनी देनदारी है? इसके बारे में सारी डिटेल खुद नितिन नबीन ने बिहार चुनाव से पहले नामांकन के दौरान खुद अपने हल्फनामे में दर्ज करवाई थी. जानें, नितिन नबीन की नेटवर्थ?

विज्ञापन

Nitin Nabin property detail: देश की सबसे बड़ी पार्टी BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पास सिर्फ 35 हजार रुपये कैश है. अलग-अलग बैंकों में नितिन नबीन के 7 बैंक अकाउंट हैं. बैंक अकाउंट में 7 लाख रुपए, दूसरे बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए, तीसरे बैंक अकाउंट में 90 हजार, चौथे बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपए, पांचवें बैंक के अकाउंट में 12 लाख रुपए, छठे बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए और सातवें बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपए हैं. नितिन नबीन के पास एक एचडीएफसी और तीन एलआईसी की जीवन बीमा पॉलिसियां हैं. एक पॉलिसी 2 लाख की है, एक 90 हजार की और दो 50-50 हजार रुपये की हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं BJP के नए बॉस नितिन नबीन? बिहार के मंत्री बने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, PM मोदी ने दी बधाई

नितिन नबीन के पास कितनी संपत्ति?

12वीं पास नितिन नबीन के पास तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. नितिन नबीन के ऊपर 56 लाख रुपए से ज्यादा की देनदारियां भी हैं. इसके अलावा के पास 25 लाख की इनोवा क्रिस्टा और 13 लाख की स्कॉर्पियो है. हल्फनामे के अनुसार नितिन नबीन के पास 64 हजार रुपए की सोने की अंगूठी और 76 हजार रुपए की सोने की चैन भी है. 45 साल के नितिन नबीन के खिलाफ पांच क्रिमिनल केस भी हैं, जिनके बारे में डिटेल हल्फनामे में दर्ज है.

विज्ञापन

हर चुनाव में बढ़ती गई नितिन नबीन की संपत्ति

नितिन नबीन की संपत्ति में हर चुनाव के बाद तगड़ा इजाफा देखने को मिला है. बिहार में 2010 में हुए चुनाव से पहले दिए हल्फनामे के मुताबिक नितिन नबीन की संपत्ति करीब 6 लाख रुपये थी और एक लाख रुपए देनदारी थी. 2015 में नितिन नबीन की संपत्ति बढ़कर एक करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक हो गई. देनदारियां भी 10 लाख रुपये की थीं. 2020 के चुनाव में संपत्ति बढ़कर एक करोड़ 72 लाख रुपये हो गई. देनदारियां सिर्फ 24 हजार रुपए की थीं. 2025 में संपत्ति बढ़कर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई, जबकि देनदारियां 56 लाख रुपये से ज्यादा हैं. 2020 के बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान भी नितिन नबीन पर पांच क्रिमिनल केस थे.

यह भी पढ़ें: यूपी BJP अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नाम आगे क्यों? कौन-कौन से दावेदार रेस से हो सकते हैं बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola