भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए छह राज्यों से 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी इस लिस्ट में है. उन्हें बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. नितिन नवीन के अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है.
शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम बीजेपी के पूर्व विधायक है. पार्टी के बड़े दलित चेहरा हैं. 2024 में सासाराम लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव हार गए थे. शिवेश राम के पिता मुनीलाल केंद्रीय मंत्री रह चुके है.
यह भी पढ़ें : सीट एक और दावेदार तीन… राज्यसभा चुनाव से MVA में क्यों हलचल? जानिए- कैसे बिगड़ा महाराष्ट्र में विपक्ष का समीकरण
इनके अलावा असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरिया से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.
राहुल सिन्हा जाने-माने भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल यूनिट के सीनियर लीडर हैं. उन्होंने लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है. वे राज्य में BJP की शुरुआत से ही एक्टिव हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है. उन्होंने ऑल इंडिया सेक्रेटरी के तौर पर भी पार्टी में काम किया है.
वहीं, उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर पांच मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.
बता दें, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होने हैं. इन 37 सीटों में से 25 सीटें फिलहाल इंडिया ब्लॉक के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के खाते में हैं. ऐसे में एनडीए के लिए यह बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती अपने सहयोगियों को साधने की बनती नजर आ रही है.
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
4 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
26 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines