20 जनवरी को बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है. कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक चुनाव प्रक्रिया के बाद पार्टी की कमान संभालेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे.
नितिन नबीन जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो बीजेपी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्षों में से एक रहे हैं. कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से ही नबीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का मजबूत समर्थन मिलता रहा है, इसलिए उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था.
आरएसएस के पूर्ण समर्थन के साथ 46 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. उनके नेतृत्व को पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है, जहां युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं के नए संतुलन के साथ बीजेपी को अगले चुनावी दौर के लिए तैयार किया जाएगा.
यानि नितिन नबीन का आना सिर्फ नया अध्यक्ष नहीं, बल्कि बीजेपी में नए तरीके से राजनीति और संगठन चलाने की शुरुआत माना जा रहा है.
15 दिसंबर को चुने गए बीजेपी वर्किंग प्रेसिडेंट
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा और अगले दिन चुनाव संपन्न होगा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले दिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. उन्हें 15 दिसंबर को बीजेपी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था, लेकिन ‘खरमास’ के कारण उनके औपचारिक पदभार ग्रहण में देरी हुई.
संबंधित खबरें
'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
17 mins ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 hr agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
3 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
3 hrs agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
3 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
10 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
12 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
12 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
13 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines