Nitin Nabin X-Facebook: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आलाकमान के फैसले अक्सर चौंकाने वाले होते हैं. शनिवार को भी एक ऐसे ही फैसले ने विरोधियों को भी चकित कर दिया, जब बिहार सरकार के सड़क मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया गया. इस फैसले के बाद एक तरफ जहां नितिन नबीन को पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं से बधाई संदेश मिलने लगे, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.
फेसबुक-एक्स अकाउंट हुआ गायब!
नितिन नबीन के फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया अकाउंट अचानक अनुपलब्ध हो गए. उनके प्रोफाइल पर क्लिक करते ही बस एक ही संदेश दिखने लगा, ‘यह अकाउंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है.’ इस अजीबोगरीब घटना ने BJP और उनके समर्थकों के बीच हलचल मचा दी है. क्योंकि जैसे ही पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने संसदीय बोर्ड का फैसला सार्वजनिक किया, कुछ मिनटों के भीतर ही यह तकनीकी रहस्यमयी घटना सामने आई. अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी है या फिर किसी साइबर सुरक्षा मुद्दे से जुड़ी बात?
यह भी पढ़ें: BJP के नए बॉस नितिन नबीन कितनी संपत्ति के हैं मालिक? 2025 में खुद दस्तावेज में किया था जिक्र
नितिन नबीन का राजनीति करियर
फिलहाल न तो पार्टी ने और न ही खुद नितिन नबीन ने इस पर आधिकारिक बयान दिया है. नितिन नबीन का राजनीति से रिश्ता छात्र जीवन से शुरू हुआ था. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय नेता रहे और बाद में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ते हुए मुख्यधारा की राजनीति में पहुंचे. वर्तमान में वे बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है.
पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन की नियुक्ति पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी मेहनत और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा और सशक्त होगी. मोदी ने उन्हें ‘समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ता’ बताया जिन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर काम किया. वहीं, अमित शाह ने भी अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन की नियुक्ति ‘हर परिश्रमी कार्यकर्ता का सम्मान’ है. उन्होंने याद दिलाया कि नितिन नबीन ने भाजपा युवा मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी तक की कई भूमिकाएं ईमानदारी से निभाई हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं BJP के नए बॉस नितिन नबीन? बिहार के मंत्री बने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, PM मोदी ने दी बधाई
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
6 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
45 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
48 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines