नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। गडकरी के नागपुर कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। किसी ने दो-तीन बार कॉल किया। ये धमकी दाऊद के नाम पर दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े 12 बजे के बीच आए। धमकी के बाद नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार फोन नंबर प्रदर्शित किए हुए हैं। इन्हीं नंबरों पर सुबह से तीन बार फोन आ चुके हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार (14 जनवरी) को 11:30 से 12:30 के बीच दो बार गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी के कॉल आए, जिसमें हमें फिरौती दो नहीं तो केंद्रीय मंत्री गडकरी को जान से मार देंगे ऐसी धमकी दी गई। साथ ही साथ दाऊद का नाम भी लिया गया।।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ