Nitin Gadkari News: अब बसों में भी मिलेगा हवाई जहाज जैसा आराम मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा की है कि देश में जल्द ही ऐसी लग्जरी सुविधाओं से लैस बसें चलेंगी, जो पूरी तरह प्लेन की तर्ज पर डिजाइन की गई होंगी। इनमें एयर होस्टेस भी होंगी, जो यात्रियों को चाय-कॉफी सर्व करेंगी। बसों में आरामदायक सफर के लिए कंफर्टेबल सीट्स लगाई जाएंगी। यही नहीं, इन बसों की टिकट डीजल बसों की तुलना में सस्ती होंगी।
135 सीटर-एयर होस्टेस से लैस बस
नितिन गडकरी फ्लैश चार्जिंग वाली बसों को सड़कों पर उतारने वाले हैं। इन बसों में एकसाथ 135 लोग बैठ सकेंगे। ये अल्ट्रा-मॉडर्न इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनकी सीट्स प्लेन की तरह आरामदायक होंगी। इन बसों में एसी, एग्जीक्यूटिव चेयर और एयर होस्टेस होंगी। इन्हें बस होस्टेस कहा जाएगा, जो यात्रियों को चाय-कॉफी, फल, पैक्ड फूड्स आदि सर्व करेंगी।
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR के स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
टाटा ग्रुप के साथ शुरू हो रही योजना
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने योजना के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर टाटा ग्रुप्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सभी आधुनिक बसों की सुविधा एडवांस है लेकिन उसके बावजूद भी किराया कम रहेगा। डीजल बसों की तुलना में इन बसों की टिकट के दाम 30% कम रह सकते हैं।
40 सेकेंड में चार्ज होगी बस
फ्लैश चार्जिंग सुविधा के तहत इन बसों को चार्ज करने में 1 मिनट से भी कम यानी मात्र 40 सेकेंड का कुल समय लगेगा। इस तरह चार्ज करने पर बस 40 किलोमीटर यात्रा करने के बाद एक स्टॉपेज लेगी और चार्ज होने के बाद आगे यात्रा करेगी। इन बसों की मदद से लोग दिल्ली से जयपुर, देहरादून और चंडीगढ़ जा सकेंगे।
लोगों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास बढ़ाना जरूरी
नितिन गडकरी ने बताया कि नई बस सुविधा के लिए टाटा ग्रुप के साथ कर्नाटक में पहले प्लांट की शुरुआत भी कर दी है। जल्द ही ये बसें लॉन्च होंगी। इस योजना की मदद से गडकरी का मानना है कि लोगों के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर हमेशा दिक्कतें रहती थी। ऐसे में ये नई बसें लोगों में सार्वजनिक यातायात पर विश्वास को बढ़ाएंगी।
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक चालान पर मिल रही 50% की छूट! इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
3 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
4 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
6 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
6 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
7 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines