भारतमाला परियोजना पर 8 साल में कितना हुआ काम? कितना शेष, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में भारतमाला का नाम भी शामिल है। 2017 में लॉन्च हुई इस योजना का काम कहां तक पहुंचा है और इससे देश को क्या फायदा होने वाला है?

Nitin Gadkari on Bharatmala Project

Nitin Gadkari on Bharatmala Project: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारतमाला का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक नई खुशखबरी दी है। नितिन गडकरी का कहना है कि 26,425 किलोमीटर की इस परियोजना में से 19,826 किलोमीटर तक का काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार ने 2017 में यह भारतमाला परियोजना की नींव रखी थी।

विज्ञापन

क्या होगा फायदा?

लोकसभा में एक लिखित उत्तर देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतमाला परियोजना का उद्देश्य देश में लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है। इससे आदिवासी और उग्रवाद प्रभावित जिले भी देश की मुख्यधारा से कनेक्ट हो सकेंगे। साथ ही राजमार्गों पर दुर्घटना कम करके सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हाई स्पीड कॉरिडोर के विकास से मुख्य आर्थिक केंद्रों के बीच आवाजाही काफी आसान हो जाएगी और यात्रा में समय भी काफी कम लगेगा। भारतमाला परियोजना के तहत बने कॉरिडोर के माध्यम से अलग-अलग औद्योगिक केंद्रों, NMP नोड, MMLPs, पोर्ट और एयरपोर्ट्स को आपस में कनेक्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की दी जानकारी

फरवरी 2025 में 6,669 किलोमीटर का हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने का ठेका दिया गया है। इसमें से 4,601 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें तो स्टैंडर्ड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए नई सड़कों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

सुरक्षा का खास ख्याल

नितिन गडकरी ने संसद में कहा कि सड़क की डिजाइन से लेकर कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस तक सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। सभी नेशनल हाइवे पर नियमित सुरक्षा ऑडिट के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ