भारत के सभी राज्यों में अब सड़कों पर बाइक टैक्सी दौड़ेंगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है. उन्होंने सभी राज्यों की सरकारों से बाइक टैक्सी के परमिट देने की अपील की है. सुरक्षा नामक पायलट कार्यक्रम में उन्होंने बाइक टैक्सी को लेकर बात की और राज्य सरकारों को निर्देश दिया. उन्होंने बताया दे कि बाइक टैक्सी केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इससे जहां लोगों को ट्रांसपोर्ट की नई सर्विस मिलेगी, वहीं करीब 8 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक विकास होगा.
राज्य सरकारों को याद दिलाया केंद्र का आदेश
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राइवेट टू-व्हीलर स्कूटर और बाइक के जरिए लोगों को ट्रांसपोर्ट सर्विस देने की परमिशन दी है, लेकिन कुछ राज्यों की सरकारों ने इसके लिए परमिट जारी नहीं किए है. राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे टू-व्हीलर स्कूटर और बाइक से ट्रांसपोर्ट सर्विस को परमिट दें, ताकि ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार के साधन मिलें. देश के सभी राज्यों से अपील है कि वे बाइक टैक्सी के परमिट जारी करें. ऐसा करके वे देशवासियों को रोजगार देने के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट की नई सर्विस भी देंगे.
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कटेंगे नेगेटिव पॉइंट
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम बदला गया है, जिसके तहत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए नेगेटिव पॉइंट सिस्टम बनाया गया है, यानी अब ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर पॉइंट काटे जाएंगे. इसके लिए भी एक सीमा तय की गई है और अगर तय सीमा पार की तो ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जाएगा. बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के पॉइंट कटेंगे तो वे ड्राइविंग को लेकर जिम्मेदार बनेंगे. सड़क सुरक्षा और रोजगार के लिए ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती और नई ट्रांसपोर्ट सर्विस जरूरी है.
सुरक्षा के तहत फ्री मेडिकल टेस्ट और काउंसिलिंग
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि पायलट प्रोग्राम ‘सुरक्षा’ के तहत देशभर में हाईवे-एक्सप्रेसवे का निर्माण और खदानों में काम करने वाले लोगों के फ्री मेडिकल टेस्ट और काउंसलिंग की जाएगी. यह सुविधा उनके कार्यस्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी. सबसे पहले महाराष्ट्र के नागपुर-काम्पटी क्षेत्र (NH-44) और चंद्रपुर की माइनिंग बेल्ट में काम करने वाले 10000 लोगों को यह सुविधा मिलेगी. क्योंकि केंद्र सरकार का फोकस ड्राइवरों के स्वास्थ्य पर है. अगर ड्राइवर स्वस्थ रहेंगे तो सड़क सुरक्षा बनी रहेगी. ड्राइवरों की आंखों की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी है.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
38 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
1 hr agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
2 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
6 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines