असम बाढ़ में मदद के लिए आगे आईं नीता अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन ने CM राहत कोष में दिए 21 करोड़ रुपये

असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘हमारी प्रार्थनाएं और गहरी एकजुटता असम के लोगों के साथ हैं. मेरी संवेदनाएं बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं. आप इस संकट में अकेले नहीं हैं.’

Neeta Ambani

असम में आई भीषण और विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन बड़ी राहत सामग्री और वित्तीय सहायता के साथ आगे आया है. रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. यह वित्तीय मदद रिलायंस फाउंडेशन, ‘वंतारा’ और रिलायंस परिवार द्वारा राज्य में पहले से चलाए जा रहे जमीनी राहत अभियानों के अतिरिक्त है.

विज्ञापन

असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘हमारी प्रार्थनाएं और गहरी एकजुटता असम के लोगों के साथ हैं. मेरी संवेदनाएं बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं. आप इस संकट में अकेले नहीं हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘रिलायंस फाउंडेशन और ‘वंतारा’ की हमारी टीमें, रिलायंस परिवार के वॉलियंटर्स के साथ मिलकर असम सरकार और स्थानीय समुदायों के साथ जमीन पर काम कर रही हैं. असम के लोगों ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में अद्भुत साहस दिखाया है. हम आज आपके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में भी आपके साथ खड़े रहेंगे, जब तक कि जीवन सामान्य न हो जाए.’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का इस निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि जब भी असम ने कठिन समय का सामना किया है, नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन हमेशा राज्य के लोगों के साथ खड़े रहे हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान रिलायंस की ओर से दी गई समय पर मदद को याद करते हुए कहा कि 21 करोड़ रुपये की इस वित्तीय मदद के साथ-साथ रिलायंस फाउंडेशन की टीमें जमीन पर भोजन, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था और मवेशियों की देखभाल में दिन-रात जुटी हुई हैं.

रिलायंस फाउंडेशन मुख्य रूप से ऊपरी असम के सबसे अधिक प्रभावित जिलों शिवसागर और चराइदेव में काम कर रहा है, जहां कम से कम 50,000 जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ