हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एलन मस्क की पोस्ट का जिक्र कर निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा दावा, बताया कैसे बोल रही इंडियन इकोनॉमी की तूती?

Global GDP 2026 Report: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति के बारे में बताते हुए इसे और मजबूत करने एवं भारत को नंबर एक योगदानकर्ता बनाने की प्रतिबद्धता जताई है. उन्होंने एलन मस्क की एक पोस्ट का हवाला देते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने देश की बढ़ती आर्थिक शक्ति का जिक्र किया है.

Global GDP And India: ग्लोबल GDP में भारत और अन्य देशों के योगदान की चर्चा हो रही है. 31 जनवरी को वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी, भारत समेत कई देशों के ग्लोबल GDP में योगदान के आंकड़े बताए गए. लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर हैं और ग्लोबल GDP में भारत का योगदान 17 प्रतिशत है.

वहीं पहले नंबर पर चीन है, जिसका योगदान 26.6 प्रतिशत है, वहीं अमेरिका तीसरे नंबर पर है. इस रिपोर्ट को एलन मस्क ने री-ट्वीट किया और कैप्शन लिखा कि शक्ति का संतुलन बदल रहा है. इस पोस्ट पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और देश की बढ़ती आर्थिक शक्ति को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

ग्लोबल GDP में भारत का 17% योगदान

बता दें कि वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने अपनी पोस्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) को क्रेडिट देते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें देशों की एक सूची जारी करके बताया गया कि ग्लोबल GDP में किस देश का कितना योगदान है‌? रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल GDP के विकास में भारत का योगदान अमेरिका से ज्यादा है और चीन का योगदार भारत से ज्यादा है, यानी दोनों देशों की अर्थव्यवस्था मिलकर ग्लोबल GDP ग्रोथ में 43.6% योगदान दे रही हैं.

विज्ञापन

एलन मस्क ने पोस्ट को किया है री-शेयर

स्पेसएक्स CEO और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स की पोस्ट को अपने X हैंडल पर री-शेयर किया और कैप्शन लिखा कि सत्ता का संतुलन बदल रहा है. आंकड़ों के अनुसार, ग्लोबल GDP की ग्रोथ में योगदान देने वाले टॉप-10 देशों में चीन का योगदान 26.6, भारत का योगदान 17, अमेरिका का योगदान 9.9, इंडोनेशिया का योगदान 3.8, तुर्किये का योगदान 2.2,सऊदी अरब का योगदान 1.7, वियतनाम का योगदान 1.6, नाइजीरिया का योगदान 1.5, ब्राजील का योगदान 1.5, जर्मनी का योगदान 0.9 प्रतिशत है.

निर्मला सीतारमण ने भी किया बड़ा दावा

बता दें कि बजट 2026 पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलन मस्क के पोस्ट का हवाला देते हुए एक दावा किया. भारत तेजी से दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है. हालांकि चीन से पीछे है, लेकिन अमेरिका से कहीं आगे निकल गया है. इसका उदाहरण ग्लोबल GDP की ग्रोथ में योगदान की रिपोर्ट है, जिसके अनुसार चीन पहले और भारत दूसरे नंबर पर है. 26-17 का गैप है और इस गैप को जल्दी ही पाटकर दुनिया का सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेंगे. विपक्ष को देश की काबिलियत पर विश्वास होना चाहिए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola