राज्यसभा: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने उठाए जीएसटी फाइलिंग प्रक्रिया और गिरफ्तारी के प्रावधान पर सवाल, वित्त मंत्री ने दिए जवाब

राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने जीएसटी फाइलिंग प्रक्रिया और गिरफ्तारी के प्रावधान पर सवाल खड़े किए। इन्हें लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और
गलतियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

madhya pradesh assembly election 2023 congress leader rajiv shukla press conference

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला

Rajeev Shukla on GST: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने मंगलवार को राज्यसभा में गिरफ्तारी के नियमों का दुरुपयोग होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल पूछा कि सरकार जीएसटी फाइलिंग प्रोसेस को सरल करने के लिए क्या कदम उठाएगी। इसके जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद के सामने ऐसी समस्याएं आई हैं और समय के साथ उनका समाधान भी किया गया है।

विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि जीएसटी फाइलिंग प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसे लेकर अधिकारी कारोबारियों को परेशान करते हैं। अगर इसे सरल किया जाएगा को व्यापारियों को बहुत सुविधा होगी। वहीं, गिरफ्तारी के नियमों को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस प्रावधान का भयानक तरीके से दुरुपयोग हो रहा है। लोगों को डरा-डरा कर गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन

‘जीएसटी परिषद करती है समस्याओं का समाधान’

इसका उत्तर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कारोबारी नेताओं और व्यापारियों ने इसे लेकर जीएसटी परिषद और राज्यों के वित्त मंत्रियों से संपर्क किया है। उन्होंने अपनी उन समस्याओं के बारे में बताया है जिनका सामना उन्हें जमीनी स्तर पर करना पड़ा है। जीएसटी परिषद इन पर चर्चा करती है और समय के साथ इनका सरलीकरण हुआ है।

विज्ञापन

वहीं, गिरफ्तारी के प्रावधान के दुरुपयोग को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा अधिकारों के दुरुपयोग के मामलों में जीएसटी काउंसिल ने एक्शन लिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सदन का कोई भी सदस्य यह सोचता है कि जमीनी स्तर पर गड़बड़ी हो रही है तो वो मेरे पास आएं। मैं उनका स्वागत करूंगी और हर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ