निर्मला सीतारमण, प्रणब मुखर्जी, यशवंत सिन्हा… किसके नाम सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड?

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट पेश करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9 बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी. उनसे पहले भी 5 नेता वित्त मंत्री रहते हुए बजट पेश करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं और सूची में सबसे ऊपर मोरारजी देसाई का नाम है.

Budget 2026

बजट पेश करने में 6 नेताओं ने रिकॉर्ड बनाया है.

Union Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी और इस बार वे अपने कार्यकाल का 9वां बजट पेश करेंगी. इस बजट को पेश करते ही वे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के 9 बार बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी. आजादी के बाद से अब तक सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड 7 नेताओं के नाम है, जिनमें मोरारजी देसाई, पी चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी, यशवंत सिन्हा, मनमोहन सिंह, टीटी कृष्णमाचारी का नाम शामिल है. वहीं अब इस लाइन में निर्मला सीतारमण भी लगी हैं तो आइए जानते हैं कि उपरोक्त में से किसने कितनी बार बजट पेश किया?

विज्ञापन

मोरारजी देसाई ने 10 बार पेश किया बजट

बता दें कि मोरारजी देसाई ने 1959 से 1970 के बीच 10 बार बजट पेश किया, जिनमें 8 पूर्ण और 2 अंतरिम बजट शामिल हैं और आज तक यह रिकॉर्ड उनके नाम ही दर्ज है. मोरारजी देसाई ने 2 बार अपने बर्थडे पर 29 फरवरी को बजट पेश किया था. मोरारजी देसाई पंडित जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे. इसके बाद इंदिरा गांधी सरकार में वे उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रहे. 1959 से 1964 के बीच उन्होंने 5 पूर्ण और एक अंतरिम बजट पेश किया था. 1967 से 1969 के बीच उन्होंने 3 पूर्ण और 2 अंतरिम बजट पेश किए थे.

विज्ञापन

मोरारजी देसाई ने पहला बजट 28 फरवरी 1959 को पेश किया, दूसरा बजट 29 फरवरी 1960 को अपने जन्मदिन पर पेश किया तीसरा बजट 28 फरवरी 1961 को पेश किया 1962 में अंतरिम बजट पेश किया 28 फरवरी 1963 को चौथा पूर्ण बजट पेश किया 29 फरवरी 1964 को 5वां पूर्ण बजट पेश किया इसके बाद 1967 में अंतरिम बजट पेश किया 1968 और 1969 में भी उन्होंने बजट पेश किया. इतने बजट पेश करने के बाद उन्होंने जुलाई 1969 में पद से इस्तीफा दे दिया, वहीं आज तक 10 बार बजट पेश करने का उनका रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ