Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को चेन्नई में सब्जी खरीदने मार्केट पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने सब्जी विक्रेता के दुकान से सब्जियों को चुनते देखा गया। स्थानीय विक्रेताओं के साथ वित्त मंत्री को बातचीत करते भी देखा गया।
समाचार एजेंसी ANI द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में सीतारमण को चेन्नई के मायलापुर इलाके में दिखाया गया है, जहां वे सब्जी की टोकरी से अपने लिए कुछ शकरकंद उठाती नजर आ रही हैं। वे वहां मौजूद स्थानीय लोगों का अभिवादन भी करती हैं और उनसे बात भी करती हैं।
उनके कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया है, “चेन्नई की अपनी दिन भर की यात्रा के बाद निर्मला सीतारमण मायलापुर बाजार पहुंची जहां उन्होंने सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की और सब्जियां भी खरीदीं।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक ट्विटर यूजर ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि हो सकता है कि वह खुदरा सब्जी की दुकानों को जीएसटी के तहत लाने के लिए देख रही हो… सावधान लोगों।
एक अन्य यूजर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित था। बलरामन श्रीराम नाम के यूजर ने लिखा कि अच्छा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ये ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री को सावधान रहना चाहिए।
इससे पहले दिन में सीतारमण ने शहर के आनंद करुणा विद्यालय पहुंचीं थी। आनंदम लर्निंग सेंटर 2018 में ऑटिज्म, डिस्लेक्सिया और धीमी गति से सीखने की अक्षमता वाले बच्चों के लिए शुरू किया गया था और विशेष रूप से उन परिवारों को ध्यान में रखकर इसे शुरू किया गया था जो इस तरह के बच्चों की देखभाल का खर्च नहीं उठा सकते।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
51 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines